{"_id":"652bc69dcb99a91e5005eaf9","slug":"animal-actor-bobby-deol-talks-about-his-character-in-upcoming-film-know-more-here-2023-10-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bobby Deol: क्या एनिमल में नरभक्षी बने हैं बॉबी देओल? अपने किरदार को लेकर अभिनेता ने कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bobby Deol: क्या एनिमल में नरभक्षी बने हैं बॉबी देओल? अपने किरदार को लेकर अभिनेता ने कही यह बात
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' का टीजर हाल ही में सामने आया था, जो दर्शकों ने खूब पसंद किया है। रणबीर कपूर के अलावा टीजर में बॉबी देओल की भी झलक देखने को मिली थी। अभिनेता के इस छोटे से सीन ने फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ा दी है।
फिल्म में बॉबी के किरदार और वह सीन में क्या कर रहे हैं, इसे लेकर कई तरह की थ्योरी चल रही हैं। जहां कुछ प्रशंसक अनुमान लगा रहे हैं कि वह समलैंगिक की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, कुछ का कहना है कि वह नरभक्षी की भूमिका निभा रहे हैं।
3 of 5
बॉबी देओल
- फोटो : social media
हाल ही में इंटरनेट पर सामने आए एक वीडियो में बॉबी फिल्म में अपने किरदार के बारे में कुछ जानकारी देते नजर आ रहे हैं। टीजर में अपने सीन के बारे में बात करते हुए बॉबी ने कहा, ''यह वाकई रोमांचक है कि मैं अलग दिख रहा हूं और आप जानना चाहेंगे कि मैं उस शॉट में क्या कर रहा हूं, लेकिन जैसा कि मैंने कहा, मैं आपको नहीं बता सकता। मैं इसमें कुछ न कुछ जरूर खा रहा हूं। कुछ चबा रहा हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बॉबी देओल
- फोटो : social media
बता दें कि सीन में बॉबी दरवाजा खोल रहे हैं और चाकू पकड़े हुए हैं। वह बेहद डरावने लग रहे है और कुछ चबा भी रहे है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, हर तरफ से कमेंट्स आने लगे और यूजर्स फिल्म में बॉबी के नरभक्षी होने के कयास लगाने लगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।