फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर की पिछली पांच फिल्मों का ऐसा रहा हाल, क्या कमाल दिखा सकेगी एनिमल?

Fri, 01 Dec 2023 12:31 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 01 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Animal Actor Ranbir Kapoor Last Five Films Box Office Report card see details here
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

रणबीर कपूर की एनिमल की चर्चा चारों तरफ हो रही है। फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि यह रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हो सकती है। एनिमल की रिलीज से पहले आज हम आपको अभिनेता की पिछली पांच फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड बताने जा रहे हैं। 


Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ ने खास अंदाज में राशि खन्ना को दी जन्मदिन की बधाई, सोशल मीडिया पर लिखी यह बात

Animal Actor Ranbir Kapoor Last Five Films Box Office Report card see details here
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया
तू झूठी मैं मक्कार 

फिल्म एनिमल से पहले रणबीर इस साल आई फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में दिखे थे। फिल्म में उनकी जोड़ी श्रद्धा कपूर के साथ खूब जमी थी। लव रंजन के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। यही वजह है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में सफल रही थी। फिल्म ने 15.73 करोड़ से ओपनिंग ली थी। वहीं, इसका लाइफटाइम कलेक्शन 149.05 करोड़ रहा था।

Animal Actor Ranbir Kapoor Last Five Films Box Office Report card see details here
ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा

रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र को काफी भारी भरकम बजट के साथ तैयार किया गया था। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था। फिल्म ने पहले दिन 36 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, वीकएंड पर यह फिल्म 120.75 करोड़ बटोरने में कामयाब रही थी। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर कुल 257.44 करोड़ का कारोबार किया था। बजट ज्यादा होने की वजह से यह फिल्म कमाई के मामले में औसत साबित हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal Actor Ranbir Kapoor Last Five Films Box Office Report card see details here
शमशेरा - फोटो : social media
शमशेरा

यशराज फिल्म की शमशेरा से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। फिल्म में रणबीर डबल रोल में नजर आए थे। कोरोना संक्रमण काल के बाद सिनेमाघरों के खुलने के बाद यह रणबीर की पहली फिल्म थी, जिसने बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी। हालांकि, यह फिल्म लोगों को पसंद नहीं आ सकी। फिल्म ने कुल 42.48 करोड़ का कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।

विज्ञापन
Animal Actor Ranbir Kapoor Last Five Films Box Office Report card see details here
संजू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संजू

रणबीर कपूर के अब तक के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म का नाम संजू है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। इस फिल्म में अभिनेता हूबहू संजय दत्त जैसे नजर आए थे। इस बायोपिक को लोगों ने खूब पसंद किया था। 342.53 करोड़ की कमाई के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed