फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Triptii Dimri: एनिमल में रणबीर कपूर के साथ बोल्ड सीन को लेकर तृप्ति डिमरी से पूछा गया सवाल, डफली ने कहा उनके..

Mon, 04 Nov 2024 10:49 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 04 Nov 2024 10:49 AM IST
सार

Triptii Dimri: साल 2023 में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में तृप्ति डिमरी को काफी प्रसिद्धी मिली थी। इस फिल्म के बाद से ही तृप्ति भाभी 2 के नाम से भी जाने जानी लगीं। हालांकि, फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना का अभिनय भी काफी दमदार रहा, लेकिन जितनी प्रसिद्धी तृप्ति को इस फिल्म से मिली वह वाकई में तृप्ति के करियर के लिए लाभदायक रहा।

विज्ञापन
Animal actress Triptii Dimri Bold Scenes with Ranbir Kapoor film asked by Sunil Grover said Asli Mein Kuch Tha
भूल भुलैया 3 स्टारकास्ट-कपिल शर्मा कॉमेडी शो - फोटो : इंस्टाग्राम@netflix_in
बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। भूल भुलैया 3 अपने वादे के मुताबिक 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और जमकर बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए आयाम हासिल कर रही है। फिल्म के प्रमोशन के लिए जब पूरी स्टारकास्ट कपिल शर्मा के कॉमेडी शो पर गई तो जमकर हंसी-मजाक हुआ। जब मजाक-मजाक ने सुनील ग्रोवर ने तृप्ति से एनिमल फिल्म में उनके बोल्ड सीन के बारे में सवाल किया, तो तृप्ति का रिएक्शन देखने लायक था। 

 
Animal actress Triptii Dimri Bold Scenes with Ranbir Kapoor film asked by Sunil Grover said Asli Mein Kuch Tha
फिल्म एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म एनिमल में तृप्ति ने कई बोल्ड सींस किए, जिसके चलते उनसे अक्सर कई शोज में सवाल किए जा चुके हैं। कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में जब भूल भुलैया 3 की पूरी स्टारकास्ट आई, तो सुनील ग्रोवर ने झट से तृप्ति से एनिमल फिल्म के बोल्ड सींस को लेकर सवाल किया, जिस पर वहां पर बैठे कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और दर्शक अपनी हंसी रोक नहीं पाए।
 
Animal actress Triptii Dimri Bold Scenes with Ranbir Kapoor film asked by Sunil Grover said Asli Mein Kuch Tha
फिल्म एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
भूल भुलैया 3 के सितारे कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और निर्देशक अनीस बज्मी हाल ही में अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म का प्रचार करने के लिए द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में आए। एपिसोड का एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें सुनील ग्रोवर का किरदार डफली, डिमरी से 2023 की फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ उनके बोल्ड सीन के बारे में पूछते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Animal actress Triptii Dimri Bold Scenes with Ranbir Kapoor film asked by Sunil Grover said Asli Mein Kuch Tha
फिल्म एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
क्लिप की शुरुआत सुनी ग्रोवर से होती है, जो पूछती है, "आप हो जो अमीनल (एनिमल फिल्म) में थे?" अभिनेत्री ने कहा, "जी मैं ही थी। देखा, मैंने आपने क्या-क्या बोला है मेरे बारे में।" इसके बाद डफली ने पूछा, “ये जो आपने रणबीर कपूर के साथ किया है, मुझे उम्मीद है कि वो सिर्फ शूटिंग ही होगी ना, ऐसे असली में तो कुछ नहीं था ना?" तृप्ति ने हंसते कहा कि यह असली नहीं था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


विज्ञापन
Animal actress Triptii Dimri Bold Scenes with Ranbir Kapoor film asked by Sunil Grover said Asli Mein Kuch Tha
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित नेने के अलावा विजय राज, राजपाल यादव, संजय मिश्रा, राजेश शर्मा और अश्विनी कालसेलर ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म ने शुक्रवार को पहले दिन 35.5 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि दूसरे दिन शनिवार को फिल्म की कमाई बढ़कर 37 करोड़ रुपये हो गई। तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 33.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। आज सोमवार को फिल्म ने अभीतक सिर्फ 5 लाख रुपये की ही कमाई की है, ये आंकड़े अभी पूरे दिन में बदलेंगे। बहलहाल, फिल्म ने अभी तक कुल कमाई 106.5 करोड़ रुपये कर ली है।    
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed