फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Triptii Dimri: तृप्ति डिमरी ने बताई सुंदरता की परिभाषा, बोलीं- 'एक आत्मविश्वासी महिला से अधिक सुंदर कुछ नहीं'

Sun, 17 Mar 2024 02:02 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 17 Mar 2024 02:02 PM IST
सार

तृप्ति डिमरी ने कहा कि इस डिजाइनर जोड़ी के लिए रैंप पर चलना उनके लिए सम्मान की बात थी। उन्होंने इनके साथ काम करने का अपना अनुभव शानदार बताया है।

विज्ञापन
Animal And Bhool Bhulaiyaa 3 Actress Tripti Dimri Said There is Nothing More Beautiful Than a Confident Woman
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी फिल्म 'एनिमल' के बाद लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री के हद से ज्यादा बोल्ड लुक में सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइम बटोरी। अगली बार वह कार्तिक आर्यन के साथ 'भूल भुलैया 3' में स्क्रीन साझा करती दिखेंगी। इससे पहले हाल ही में वह मुंबई में लैक्मे फैशन वीक में शांतनु और निखिल के लिए शोस्टॉपर बनीं। उन्होंने दोनों डिजाइनर के साथ अपने सहयोग पर अनुभन साझा किया है। 

Animal And Bhool Bhulaiyaa 3 Actress Tripti Dimri Said There is Nothing More Beautiful Than a Confident Woman
तृप्ति डिमरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तृप्ति डिमरी ने कहा कि इस डिजाइनर जोड़ी के लिए रैंप पर चलना उनके लिए सम्मान की बात थी। उन्होंने इनके साथ काम करने का अपना अनुभव शानदार बताया है। शो के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिमरी ने कहा, 'आत्मविश्वासपूर्ण होना और स्वाभाविक रूप से शक्तिशाली होना खुद में एक सुंदरता है। एक आत्मविश्वासी महिला से अधिक सुंदर और कुछ भी नहीं है और मुझे लगता है कि यह शो इसके लिए हमेशा खड़ा है।' 

ढोल-नगाड़े के साथ पुलकित की दुल्हन कृति का ससुराल में स्वागत

Animal And Bhool Bhulaiyaa 3 Actress Tripti Dimri Said There is Nothing More Beautiful Than a Confident Woman
तृप्ति डिमरी - फोटो : सोशल मीडिया

रैंप वॉक के दौरान तृप्ति काले रंग की ऑफ शॉल्डर टॉप और ग्रेस रंग की स्कर्ट में नजर आईं। उन्होंने हाथों में दस्तानों के साथ अपने लुक को पूरा किया था। बिना ज्वेलरी स्मोकी आंखों के मेकअप के साथ वह बेहद स्टनिंग दिख रही थीं। सोशल मीडिया पर फैंस को तृप्ति डिमरी का ये लेटेस्ट लुक बेहद पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal And Bhool Bhulaiyaa 3 Actress Tripti Dimri Said There is Nothing More Beautiful Than a Confident Woman
तृप्ति डिमरी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रेस कॉन्फ्रेंस में निखिल मेहरा ने जीवन और काम में टीम वर्क के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'हमारे माता-पिता ने हमें एक टीम की तरह पाला है। शांतनु और मैं जब से बच्चे थे, तब से हम एक साथ रहे हैं और यह सब हमारे माता-पिता के कारण है। उन्होंने हमेशा हमें यह समझाया कि आप अपने दम पर कुछ भी नहीं कर सकते हैं।' इसके साथ ही उन्होंने अपनी पूरी टीम को एक बड़ा परिवार बताया।

विज्ञापन
Animal And Bhool Bhulaiyaa 3 Actress Tripti Dimri Said There is Nothing More Beautiful Than a Confident Woman
तृप्ति डिमरी - फोटो : सोशल मीडिया

तृप्ति डिमरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनके पास कई फिल्में हैं। अभिनेत्री के पास 'एनिमल पार्क' और 'भूल भुलैया 3' जैसी फिल्में हैं। इन दिनों वह कार्तिक आर्यन के साथ 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। 'एनिमल' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा साउथ सिनेमा के सुपरस्टर प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी को लेकर एक फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं। वहीं, अनुराग बसु के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'आशिकी 3' में भी तृप्ति डिमरी के काम करने की चर्चा है।

Kareena Kapoor: करीना कपूर ने 'टॉक्सिक' से जुड़ने की खबर पर लगाई मुहर? यश संग फरमाएंगी रोमांस 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed