फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal Beats Pathaan: शुक्रवार की सुबह टूटा शाहरुख की ‘पठान’ का ये रिकॉर्ड, बंपर एडवांस के साथ खुली ‘एनिमल’

Fri, 01 Dec 2023 02:12 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 01 Dec 2023 02:12 PM IST
विज्ञापन
Animal beats tiger 3 Adipurush Pathaan in Advance booking box office day 1 collection Ranbir Kapoor Rashmika
पठान और एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार की सुबह सात बजे के पहले शो से पहले ही रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। फिल्म की एडवांस बुकिंग इस समय करीब 17 हजार शोज की चल रही है और इसका मतलब ये कि शुक्रवार की बंपर ओपनिंग के साथ ही फिल्म शनिवार और रविवार को भी धमाकेदार कारोबार करने वाली है।



Animal Review: रणबीर की अदाकारी ने जीत लीं साल भर की सीटियां, संदीप ने रच ही दिया अपना अलग किस्म का सिनेमा
 

Animal beats tiger 3 Adipurush Pathaan in Advance booking box office day 1 collection Ranbir Kapoor Rashmika
एनिमल टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘एनिमल’ ने रिलीज की पूर्व संध्या पर एडवांस बुकिंग में पहले यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘टाइगर 3’ की एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड तोड़ा और इसके बाद अब ये फिल्म इस साल एक और बड़ी एडवांस बुकिंग लेने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ से भी आगे निकल गई है। रिलीज से पहले ही ‘एनिमल’ के करीब साढ़े तेरह लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके थे।

Animal beats tiger 3 Adipurush Pathaan in Advance booking box office day 1 collection Ranbir Kapoor Rashmika
रणबीर कपूर {एनिमल} - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘एनिमल’ ने गुरुवार की देर शाम तक के आंकड़ों के मुताबिक एडवांस बुकिंग में करीब 27 करोड़ रुपये कमा लिए थे। गुरुवार की पूरी रात फिल्म की एडवांस बुकिंग चलती रही। फिल्म के दिल्ली के रिवोली सिनेमाघर में हुए सुबह सात बजे के शो में भारी संख्या में लोग फिल्म देखने पहुंचे। फिल्म की टिकटें इतनी रफ्तार से बिकीं कि इसने एडवांस बुकिंग से होने वाली कमाई में गुरुवार की सुबह पहले फिल्म ‘जेलर’ का रिकॉर्ड तोड़ा। फिर शाम को ये फिल्म ‘टाइगर 3’ की एडवांस बुकिंग से आगे निकली। और, शुक्रवार की सुबह पहला शो शुरू होने से पहले फिल्म ‘एनिमल’ की कमाई सिर्फ एडवांस बुकिंग से 33.97 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal beats tiger 3 Adipurush Pathaan in Advance booking box office day 1 collection Ranbir Kapoor Rashmika
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस साल 25 जनवरी को रिलीज हुई शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘पठान’ ने एडवांस बुकिंग में 32.43 करोड़ रुपये कमाए थे। इस साल एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म ‘लियो’ रही है जिसकी एडवांस बुकिंग 46.10 करोड़ रुपये रही थी। दूसरे नंबर पर फिल्म ‘जवान’ रही, जिसने पहले दिन का पहला शो शुरू होने से पहले 41 करोड़ रुपये कमाए थे।

विज्ञापन
Animal beats tiger 3 Adipurush Pathaan in Advance booking box office day 1 collection Ranbir Kapoor Rashmika
एनिमल टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, सुरेश ओबेरॉय, शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा और तृप्ति डिमरी जैसे सितारों से सजी निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म ‘एनिमल’ देखने वालों की प्रतिक्रिया अच्छी आ रही है। कुछ लोगों को फिल्म में हिंसा का अतिरेक हालांकि पसंद नहीं आया, लेकिन सिर्फ वयस्कों के लिए प्रमाणन वाली फिल्म देखने का मूड बनाकर पहुंचे दर्शकों को फिल्म पसंद आ रही है। फिल्म का पंजाबी फ्लेवर देखते हुए इसके दिल्ली-यूपी और ईस्ट पंजाब वितरण क्षेत्रों में काफी अच्छी कमाई करने के आसार दिख रहे हैं। अमेरिका और कनाडा से भी फिल्म की एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट्स काफी अच्छी रही हैं।

Kangana Ranaut: 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरों पर कंगना ने तोड़ी चुप्पी, नोट साझा कर अफवाहों पर लगाया विराम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed