फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal: 'पहले भी मैं' गाने का ये रिप्राइज्ड वर्जन हुआ वायरल, रश्मिका मंदाना और विशाल मिश्रा ने की फैन की तारीफ

Sun, 24 Dec 2023 09:58 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sun, 24 Dec 2023 09:58 AM IST
विज्ञापन
Animal song Pehle Bhi Main reprised version viral on social media Rashmika Mandanna and Vishal Mishra react
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशत यह फिल्म लगातार सुर्खियों में है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ-साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर के अभिनय की भी जमकर तारीफ हो रही है। वहीं, इसके गाने भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। लेकिन, इस वक्त फिल्म के जिस गाने की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो है 'पहले भी मैं', जिसे विशाल मिश्रा ने गाया है। 

Animal song Pehle Bhi Main reprised version viral on social media Rashmika Mandanna and Vishal Mishra react
रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर यह गाना जमकर वायरल है। इंस्टाग्राम पर 'पहले भी मैं' गाने पर खूब रील बने रहे हैं। फैंस भी इस गाने के रिप्राइज्ड वर्जन गाकर खूब शेयर कर रहे है। ऐसे ही एक फैन के रिप्राइज्ड वर्जन को सुनकर एनिमल एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हैरान रह गई, इस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया भी दी, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। 

Animal song Pehle Bhi Main reprised version viral on social media Rashmika Mandanna and Vishal Mishra react
रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इस फैन ने फिल्म के सबसे चर्चित ट्रैक 'पहले भी मैं' गाने के बोल को फिल्म के कैरेक्टर गीताजंलि के नजरिए से बनाकर गाया है, जो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इसके बाद यह वीडियो जब एनिमल लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने देखा तो वह भी हैरान रह गई। इसके बोल उन्हें काफी पसंद आएं और उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में लिखा 'आप अद्भूत हो'। बता दें कि फिल्म में गीतांजलि का किरदार रश्मिका मंदाना ने ही निभाया है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। 

View this post on Instagram

A post shared by The Thesis (@thethesislive)

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal song Pehle Bhi Main reprised version viral on social media Rashmika Mandanna and Vishal Mishra react
विशाल मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, फिल्म में 'पहले भी मैं' के ओरिजिनल ट्रैक गाने वाले सिंगर विशाल मिश्रा ने भी फैंस के इस रिप्राइज्ड वर्जन की प्रशंसा की, उन्होंने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट में दिल की इमोजी रिएक्ट किया। गौरतलब है कि पहले भी मैं गाने के ओरिजिनल ट्रैक के लिए विशाल मिश्रा की भी खूब तारीफ हो रही है। हर वर्ग को यह गाना खूब पसंद आ रहा है। फिल्म में इस गाने के जरिए रणबीर कपूर और तृप्ती डिमरी के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री को दिखाया गया है। वहीं, शनिवार को मेकर्स ने भी इस गाने का रिप्राइज्ड वर्जन 'मरहम' रिलीज किया, जो 'पहले भी मै' गाने पर आधारित है और फिल्म में तृप्ति डिमरी के कैरेक्टर पर फिल्माया गया है। 
Animal: 'एनिमल' पर चली बांग्लादेश सेंसर बोर्ड की कैंची, सलार को अब भी रिलीज की अनुमति का इंतजार

विज्ञापन
Animal song Pehle Bhi Main reprised version viral on social media Rashmika Mandanna and Vishal Mishra react
रणबीर कपूर और अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म एनिमल ने अकेले इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक 531 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है, वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 850 करोड़ के पार पहुंच चुका है। यह फिल्म 1 दिसंबर, 2023 को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी। जिसमें रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी और बॉबी देओल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है। फिल्म में पिता और बेटे के बीच रिश्ते के उतार-चढ़ाव के साथ एक खूबसूरत लवस्टोरी को भी दिखाया गया है। 
Animal: एक बार फिर साथ दिखे रणबीर कपूर और बॉबी देओल, एक-दूसरे को गले लगाकर पोज देत हुए नजर आए दोनों सितारे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed