{"_id":"65813fdd2fe87802c809ca4a","slug":"animal-star-bobby-deol-advise-his-sons-to-learn-hindi-before-debuting-in-bollywood-industry-2023-12-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bobby Deol: 'पहले हिंदी सीख लो...', बॉलीवुड में डेब्यू से पहले बॉबी देओल ने दी बेटों को नसीहत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bobby Deol: 'पहले हिंदी सीख लो...', बॉलीवुड में डेब्यू से पहले बॉबी देओल ने दी बेटों को नसीहत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:32 PM IST
सार
एक इंटरव्यू में बॉबी ने अपने बेटे, आर्यमन और धरम देओल के डेब्यू पर चर्चा की। वे चाहते हैं कि उनके बेटे बॉलीवुड में कदम रखने से पहले अपनी हिंदी भाषा में सुधार करें।
विज्ञापन
1 of 5
बॉबी देओल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों हालिया रिलीज फिल्म 'एनिमल' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस फिल्म की सफलता के बाद ही अभिनेता को साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक रविंद्र बॉबी की फिल्म में काम करने का मौका मिला है। बॉबी की इस आगामी फिल्म का नाम 'एनबीके 109' है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बॉबी ने अपने बेटे, आर्यमन और धरम देओल के डेब्यू पर चर्चा की। वे चाहते हैं कि उनके बेटे बॉलीवुड में कदम रखने से पहले अपनी हिंदी भाषा में सुधार करें।
2 of 5
बॉबी देओल
- फोटो : social media
बॉबी ने अपने बेटों को लेकर कहा कि वे दोनों अभिनेता बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे दोनों बेटे बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहते हैं। वे दोनों ही एक-दूसरे से अंग्रेजी में बात करते है। आर्यमन और धरम की हिंदी पर मजबूत पकड़ नहीं हैं, क्योंकि दोनों ऐसे माहौल में रहे है, जहां अंग्रेजी ज्यादा बोली जाती है। मैं उनसे कहता हूं कि बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले आप दोनों हिंदी का उच्चारण सही करें।
अभिनेता ने आगे कहा, 'मैं उन दोनों से हिंदी को मजबूत करने के लिए इसलिए कहता हूं, क्योंकि हिंदी का उच्चारण सही होगी, तो वे हर डायलॉग को अच्छे से बोल सकते हैं। अभिनेता अपने डायलॉग और अभिनय से ही दर्शकों को प्रभावित करता है। आर्यमन और धरम की हिंदी सही होगी, तो उन्हें ज्यादा कुछ सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी और फिर बस उन्हें किरदार में ढलना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बॉबी देओल
- फोटो : social media
बीते दिनों बॉबी ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि उनके दोनों बेटे बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते हैं। हालांकि, आर्यमन और धरम को बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तीन से चार साल लगेंगे। उन्होंने आगे बताया था कि बड़े बेटे आर्यमान बड़े पर्दे पर आने के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं।
बॉबी देओल का वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'एनबीके 109' में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन साउथ सिनेमा स्टार नंदमुरी बालकृष्ण करने वाले हैं। यह फिल्म नंदमुरी बालकृष्ण के करियर की 109वीं फिल्म है। इसलिए इस फिल्म का शीर्षक 'एनबीके 109' रखा गया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में बॉबी देओल का काफी अहम किरदार होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।