अभिनेता बॉबी देओल की इन दिनों फिल्म 'एनिमल' को लेकर खूब चर्चा हो रही है। फिल्म में उनका बिना डायलॉगके भले ही छोटा किरदार है लेकिन, अपनी जबर्दस्त अदाकारी से वह खूब वाहवाही बटोर रहे हैं। बॉबी देओल ने हालांकि ओटीटी पर ‘आश्रम’, ‘क्लास ऑफ 83’ और ‘लव हॉस्टल’ जैसी सीरीज और फिल्म में कमाल काम किया है पर बड़े परदे पर काफी लंबे समय बाद किसी फिल्म में उन्हें एक धमाकेदार किरदार निभाने का मौका मिला है। अभिनेता बॉबी देओल को जब भी सही मौका और सही निर्देशन मिला है, उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। आइए जानते हैं बॉबी देओल के करियर की पांच और फिल्मों के बारे में जो उनके करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुईं...
Bobby Deol: ‘एनिमल’ के अबरार वाले तेवर की बॉबी ने यहां दिखाई थी पहली झलक, अब्बास मस्तान ने बोया पहला बीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमराज (5 जुलाई 2002)
फिल्म 'हमराज' एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी बॉबी देयोल के करियर की ये हैट्रिक फिल्म थी। इस फिल्म में बॉबी ने राज सिंघानिया की भूमिका निभाई। करण मल्होत्रा अपनी प्रेमिका प्रिया की शादी राज सिंघानिया से कराकर उसकी संपत्ति हड़पना चाहता है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने करण मल्होत्रा और प्रिया की भूमिका अमीषा पटेल ने निभाई थी। बॉबी देयोल कहते हैं, 'जब मैं अब्बास-मस्तान के साथ कोई फिल्म करता हूं तो मुझे एक एक्टर के तौर पर काम करके बहुत ही सुकून मिलता है।’
अजनबी (21 सितम्बर 2001)
फिल्म 'अजनबी' निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी बॉबी देओल के करियर की दूसरी फिल्म थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, बॉबी देओल, करीना कपूर और बिपाशा बसु की मुख्य भूमिकाएं थी। फिल्म में एक आदमी अपने पड़ोसी की पत्नी की हत्या के आरोप में फंसने के बाद भाग जाता है। यह फिल्म साल 1992 की अमेरिकी थ्रिलर 'कंसेंटिंग एडल्ट्स' की रीमेक थी। बॉबी कहते हैं, 'इस फिल्म में पहले मैं अक्षय कुमार वाली विक्रम बजाज की भूमिका निभाने वाला था। जब मैं अब्बास-मस्तान के साथ फिल्म 'सोल्जर' कर रहा था तभी मुझे अब्बास-मस्तान ने विक्रम बजाज की भूमिका के बारे में सोचा था, लेकिन जब फिल्म शुरू हुई तो अक्षय कुमार को मेरी वाली भूमिका मिल गई और मैंने फिल्म में राज मल्होत्रा का किरदार निभाया।'
सोल्जर (20 नवंबर 1998)
निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान की फिल्म ‘सोल्जर’ में बॉबी देओल का एक अलग ही अवतार देखने को मिला। यह फिल्म यह पंजाब में घटी एक वास्तविक घटना से प्रेरित थी जहां एक महिला के माथे पर यह संदेश लिख दिया गया कि उसका पति देशद्रोही है। उनके पति, एक सैनिक, पर विश्वासघात का आरोप लगा और उन्हें उनके गाँव से बाहर निकाल दिया गया। इस फिल्म में बॉबी देओल ने विक्की और राजू मल्होत्रा की भूमिका निभाई थी और फिल्म में उनके अपोजिट प्रीति जिंटा थी। बॉबी देयोल कहते हैं, 'लोग अभी भी ‘सोल्जर’ में मेरे किरदार को याद रखते हैं तो यह जानकर अच्छा लगता है। हालांकि व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए उस छवि से निकला बहुत मुश्किल था।' शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘जवान’ में इस कहानी के अंश देखे जा सकते हैं।
गुप्त (4 जुलाई 1997)
फिल्म 'गुप्त' एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म थी। राजीव राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉबी देओल, मनीषा कोइराला और काजोल की मुख्य भूमिकाएं थी। लोगों ने फिल्म की कहानी और संगीत को खूब पसंद किया। बॉबी देओल बताते हैं, 'जब मैं ‘बरसात’ की शूटिंग कर रहा था तभी मुझे इस फिल्म में काम करने का ऑफर मिल गया था। फिल्म ‘बरसात’ की शूटिंग के आखिरी दिनों में मेरा एक्सीडेंट हो गया था, जिसकी वजह मेरा पैर टूट गया था। उन दिनों फिल्म 'गुप्त' की तैयारी चल रही थी। जब इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तब 'दुनिया हसीनो का मेला' के गाने के लिए में काफी रिहर्सल करता था, जिसके वजह से मुझे बहुत परेशानी हो रही थी। लेकिन जुनून था कि कुछ भी हो जाए, अपना बेस्ट परफॉर्म करना है।'