{"_id":"65755642451397705e0a1d39","slug":"parikshit-sahni-shares-the-experience-of-working-with-aamir-khan-in-film-pk-says-he-did-not-want-a-fake-slap-2023-12-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan: परीक्षित साहनी ने पीके में आमिर के साथ काम करने के अनुभव को किया साझा, एक सीन को याद कर कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aamir Khan: परीक्षित साहनी ने पीके में आमिर के साथ काम करने के अनुभव को किया साझा, एक सीन को याद कर कही यह बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:41 AM IST
सार
परीक्षित साहनी ने हाल रही में एक बातचीत में कहा कि पीके में पहले उन्होंने नकली थप्पड़ मारा था। मगर आमिर ने इससे असंतुष्ट होकर उन्हें दोबारा थप्पड़ मारने को कहा था।
विज्ञापन
1 of 5
पीके फिल्म, परीक्षित साहनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। आमिर खान ने 3 इडियट्स, पीके और लगान जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। हाल ही में मशहूर अभिनेता परीक्षित साहनी ने पीके में आमिर खान के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है। एक सीन में उन्होंने आमिर को थप्पड़ मारा था। उन्होंने बताया कि आमिर ने दोबारा थप्पड़ मारने पर जोर दिया था कि असली थप्पड़ मारो।
2 of 5
पीके
- फोटो : सोशल मीडिया
परीक्षित साहनी ने हाल रही में एक बातचीत में कहा कि पहले उन्होंने नकली थप्पड़ मारा था। मगर आमिर ने इससे असंतुष्ट होकर उन्हें दोबारा थप्पड़ मारने को कहा था। फिल्म पीके में आमिर खान के साथ अनुष्का शर्मा और दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। परीक्षित साहनी ने फिल्म में अनुष्का के पिता का किरदार निभाया था।
बातचीत के दौरान परीक्षित साहनी ने बताया, उस फिल्म के एक सीन में मुझे आमिर को थप्पड़ मारना था। आमिर एक शानदार अभिनेता हैं, मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं, जब मैंने उन्हें नकली थप्पड़ मारा, तो उन्होंने कहा, आप मुझे थप्पड़ मारो। मैंने कहा, मैंने आपको थप्पड़ कैसे मार सकता हूं। इसपर उन्होंने कहा, नहीं, नहीं आपको मारना ही चाहिए। तो इसका पूरा श्रेय उन्हें ही जाता है, जब पहली बार मैंने उन्हें थप्पड़ मारा तो वह रूक गए और कहा आपने सच में मुझे थप्पड़ मारा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
परीक्षित साहनी
- फोटो : सोशल मीडिया
परीक्षित साहनी ने आगे कहा,' ऐसा बहुत कम अभिनेता करते हैं। वह एक महान अभिनेता हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि वह स्क्रिप्ट को अच्छी तरह से जानते हैं।' इसके साथ ही उन्होंने फिल्म तारे जमीन पर को लेकर बात करते हुए कहा कि वह फिल्म देखने के बाद रो पड़े थे। उन्होंने कहा, 'उनकी फिल्म तारे जमीन पर ने मुझे रुला दिया था। यह एक खूबसूरत फिल्म थी। बहुत अच्छा निर्देशन था और बहुत अच्छे से इसे लिखा गया था। बच्चों के साथ काम करना सबसे कठिन काम है।'
विज्ञापन
5 of 5
आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला
आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह करीना कपूर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म फ्लॉप होने के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। अब फिल्म 'सितारे जमीन पर' से आमिर खान अपना कमबैक करने के लिए तैयार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।