फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bobby Deol: मां प्रकाश कौर को पसंद नहीं आया 'एनिमल' में बॉबी का किरदार? बोलीं- 'ऐसी फिल्म मत किया कर तू'

Wed, 06 Dec 2023 02:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 06 Dec 2023 02:08 PM IST
विज्ञापन
Animal star Bobby Deol reveals wife and son reaction actor says my mother could not bear to watch film
बॉबी देओल-प्रकाश कौर - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों अगर किसी फिल्म का सबसे ज्यादा हल्ला है तो वह है 'एनिमल'। संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी और रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे सितारों से सजी ये फिल्म दर्शकों को, खासतौर से युवा वर्ग को बेहद पसंद आ रही है। इस फिल्म में बॉबी देओल नेगेटिव रोल में दिखे हैं। अभिनेता के करियर के लिए ये फिल्म संजीवनी सरीखी साबित हुई है। हर तरफ उनके अभिनय की तारीफ हो रही है। मगर, इतनी तारीफों के बीच अभिनेता को अपनी मां से ऐसी फिल्में न करने की नसीहत मिली है।


Animal Review: हिंदी सिनेमा को मिला एल्फा एंग्री यंगमैन, रणबीर कपूर और रश्मिका की अदाकारी ने जमाया असली रंग

Animal star Bobby Deol reveals wife and son reaction actor says my mother could not bear to watch film
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाल ही में बॉबी देओल ने फिल्म 'एनिमल' को लेकर अपने परिवार की प्रतिक्रिया साझा की। अभिनेता ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटे को ये फिल्म बेहद पसंद आई है। मगर, उनकी मां प्रकाश कौर इस फिल्म को नहीं देख सकीं। बॉबी देओल ने बताया कि दरअसल, ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है और ऐसी फिल्में उनकी मां से नहीं देखी जाती हैं। एक मीडिया बातचीत में बॉबी देओल ने कहा कि फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में जिस तरह वे अपने पिता का मौत वाला सीन नहीं देख पाए थे, उसी तरह उनकी मां से 'एनिमल' में उनका मौत वाला सीन नहीं देखा गया।

Animal star Bobby Deol reveals wife and son reaction actor says my mother could not bear to watch film
फिल्म 'एनिमल' की कास्ट एंड क्रू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'एनिमल' देखते हुए प्रकाश कौर ने बेटे बॉबी देओल से कहा, 'ऐसी फिल्म मत किया कर तू, मुझसे नहीं देखा जाता'। मां को भावुक देख बॉबी देओल ने समझाया कि, 'देखो मैं आपके सामने खड़ा हूं। मैंने फिल्म में वो बस एक रोल अदा किया है'। बॉबी देओल ने आगे कहा कि भले ही उनकी मां ये फिल्म नहीं देख सकी हैं, लेकिन इसकी सफलता से वे बेहद खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal star Bobby Deol reveals wife and son reaction actor says my mother could not bear to watch film
एनिमल रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉबी देओल ने बताया कि अभी तक धर्मेंद्र और सनी देओल ने उनकी ये फिल्म नहीं देखी है, लेकिन बाकी सदस्यों फिल्म देख चुके हैं। अभिनेता ने बताया कि उन्हें अपने परिवार से अब तक पूरा सपोर्ट मिला है। परिवार ने उन पर पूरा यकीन किया है और अब तक वे भी इस इंतजार में थे कि उन्हें इस तरह का कोई अच्छा रोल मिले।
Sunny Deol: नशे की हालत में मुंबई की सड़कों पर भटकते दिखे सनी देओल! एक्टर की अजीब हरकतें देख फैंस को लगा झटका

विज्ञापन
Animal star Bobby Deol reveals wife and son reaction actor says my mother could not bear to watch film
एनिमल रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। इस फिल्म  ने ओपनिंग डे पर ही कई नए रिकॉर्ड अपने नाम किए। आंकड़ों के मुताबिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 290.13 करोड़ रुपये कमा चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कारोबार 481 करोड़ रुपये हो गया है। 
Fighter: 'फाइटर' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, कैप्टन राकेश जय सिंह के किरदार में अनिल कपूर का दिखा दमदार लुक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed