फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Kapoor Video: रणबीर ने साइन नहीं की नितेश तिवारी की ‘रामायण’, किशोर कुमार की बायोपिक पर बड़ा खुलासा

Wed, 25 Oct 2023 12:35 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 25 Oct 2023 12:35 PM IST
विज्ञापन
Animal Star Ranbir Kapoor is not a part of Nitesh Tiwari Ramayan Actor also talks about Kishore Kumar Biopic
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता रणबीर कपूर ने साफ कर दिया है कि वह निर्देशक नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में फिलहाल काम नहीं कर रहे हैं। फिल्म को लेकर अब तक कुछ भी तय न होने की बात कहकर रणबीर ने हिंदी फिल्म जगत में खलबली मचा दी है। अरसे से इस बात को लेकर चर्चा रही है कि रणबीर कपूर और साई पल्लवी के नाम इस फिल्म के लिए फाइनल हो चुके हैं। खबरें तो यहां तक फैलीं कि साउथ अभिनेता यश ने रावण के रूप में इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इसके अलावा रणबीर कपूर ने किशोर कुमार की बायोपिक को लेकर भी बात स्पष्ट की है।

Animal Star Ranbir Kapoor is not a part of Nitesh Tiwari Ramayan Actor also talks about Kishore Kumar Biopic
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपने प्रशंसकों के साथ एक जूम वीडियो बातचीत में रणबीर कपूर ने अपनी फिल्मों को लेकर तमाम अफवाहों का साफ साफ जवाब दिया। किशोर कुमार की बायोपिक को लेकर काफी लंबे समय से लेकर चर्चा हो रहीं है, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं हैं। अनुराग बसु ने लेखक, निर्देशक सौमिक सेन के साथ मिलकर किशोर कुमार की बायोपिक की फाइनल स्क्रिप्ट तैयार कर ली है लेकिन फिल्म के लिए रणबीर ने अभी तक हां नहीं की है।

Animal Star Ranbir Kapoor is not a part of Nitesh Tiwari Ramayan Actor also talks about Kishore Kumar Biopic
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सूत्र बताते हैं कि इसी महीने के अंत तक अनुराग और सौमिक की मुलाकात रणबीर कपूर से किशोर कुमार की बायोपिक को लेकर हो सकती है। फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने या सुनने के बाद ही अभिनेता रणबीर कपूर शूटिंग डेट का ऐलान कर सकते है। ऐसी चर्चा रही है कि नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' की शूटिंग के बाद रणबीर कपूर टी सीरीज के बैनर तले बनने जा रही किशोर कुमार की बायोपिक की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रणबीर कपूर ने फिल्म ‘रामायण’ को लेकर अब तक कुछ भी न फाइनल होने की बात कही है।
Maisa Abdel Hadi: गाजा पर पोस्ट कर बुरी फंसीं मैसा अब्देल हासी, अरब-इस्राइली अभिनेत्री गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal Star Ranbir Kapoor is not a part of Nitesh Tiwari Ramayan Actor also talks about Kishore Kumar Biopic
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कई महीनों से दावा किया जा रहा है कि अभिनेता रणबीर कपूर निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में राम की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे और इस फिल्म की शूटिंग फरवरी 2024 में शुरू होगी। लेकिन खुद रणबीर कपूर ने इस तरह की किसी संभावना से फिलहाल इंकार कर दिया है। इस वीडियो मे रणबीर बता रहे हैं कि वह कहानियां खूब सारी सुन रहे हैं लेकिन अभी तक फिल्म कोई भी नई उन्होंने साइन नहीं की।

विज्ञापन
Animal Star Ranbir Kapoor is not a part of Nitesh Tiwari Ramayan Actor also talks about Kishore Kumar Biopic
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणबीर जल्द ही साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' में एक गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के टीजर में उनका किरदार बहुत खूंखार दिख रहा है। इस फिल्म रणबीर कपूर के अलावा  रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर को हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।
Karan Johar: 'इस काम को न करने पर मां से पड़ती थी करण जौहर को डांट', निर्माता ने इंटरव्यू में किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed