फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal Twitter Review: 'एनिमल' को फैंस ने बताया वन मैन शो, ब्लॉकबस्टर की राह पर रणबीर कपूर की फिल्म!

Fri, 01 Dec 2023 11:15 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 01 Dec 2023 11:15 AM IST
सार

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। मूवी को देखने के बाद फैंस पोस्ट के जरिए ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Animal Twitter Review Fans reaction on ranbir kapoor sandeep reddy vanga rashmika mandanna film
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एनिमल' आखिरकार आज सिनेमाघरों में आ गई है। रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर अभिनीत यह फिल्म एक पिता और पुत्र के रिश्ते की काल्पनिक कहानी है, जो खून में रची-बसी है। यह बदले की एक अंधेरी, विकृत और हिंसक कहानी है, क्योंकि रणबीर कपूर का किरदार अपने पिता की स्वीकृति हासिल करने के लिए उन्मत्त हिंसा पर उतर आता है। फिल्म को देखने के बाद फैंस, सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स की राय जान लेते हैं-

Animal Twitter Review Fans reaction on ranbir kapoor sandeep reddy vanga rashmika mandanna film
एनिमल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर साफ हो गया था कि आज सिनेमाघर दर्शकों से खचाखच भरे रहेंगे। 'एनिमल' के सुबह के शो की समीक्षाएं सामने आ चुकी हैं। पहले हाफ के बारे में बात करते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'क्या बात है फर्स्ट हाफ इज किलिंग... स्टोरी लाइन बेमिसाल।' दूसरे ने लिखा, 'अभी एनिमल देख रहा हूं। मैं बहुत उत्साहित और बहुत घबराया हुआ हूं, उम्मीद है कि फिल्म बहुत अच्छी होगी, पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म की तरह। शो हाउसफुल है।'

Animal Twitter Review Fans reaction on ranbir kapoor sandeep reddy vanga rashmika mandanna film
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'एनिमल' को लेकर एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शायद एक दशक के बाद फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख रहा हूं। एनिमल मूवी बड़े पैमाने पर ब्लॉकबस्टर होने जा रही है। संदीप रेड्डी वांगा ने सभी बॉक्स सही कर लिए हैं। रणबीर का अभिनय काबिल-ए-तारीफ है।' एक फैन ने शो देखने के बाद फिल्म को जोरदार समर्थन दिया और दूसरे हाफ को पहले से भी बेहतर बताया। उन्होंने लिखा, 'अभी-अभी मेरा शो पूरा हुआ। रणबीर कपूर वन मैन शो। फादर एंड सन सेंटीमेंट। बेस्ट इंटरवल बैंग। असाधारण क्लाइमेक्स। बीजीएम और स्क्रीनप्ले। बड़े स्क्रीन पर इस फिल्म को देखने से न चूकें। दूसरा हाफ पहले हाफ से भी शानदार है।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal Twitter Review Fans reaction on ranbir kapoor sandeep reddy vanga rashmika mandanna film
एनिमल - फोटो : Social media

एनिमल देखने के बाद प्रशंसक इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक अन्य फैन ने पूरी फिल्म देखने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'एनिमल फर्स्ट हाफ... इतना गहन ड्रामा और एक्शन अभूतपूर्व।' फिल्म को 'विशाल' बताते हुए एक यूजर ने लिखा, 'मास, इस मास्टरपीस को देखना न भूलें।' इसके साथ ही फैंस रणबीर कपूर, संदीप रेड्डी वांगा और एनिमल हैशटैग का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। 
 

विज्ञापन
Animal Twitter Review Fans reaction on ranbir kapoor sandeep reddy vanga rashmika mandanna film
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणबीर कपूर की 'एनिमल' की चर्चा चारों तरफ हो रही है। फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि यह रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हो सकती है। फिल्म में रणबीर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं। 'एनिमल' का पब्लिक रिव्यू भी शानदार रहा है। किसी ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर, तो किसी ने रणबीर कपूर को उनके अब तक के सबसे बेहतरीन किरदार में बताया है। इस तरह फैंस, फिल्म देखने के बाद बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया देते नजर आए हैं। इससे साफ होता है कि 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर सफलता का नया इतिहास रचने वाली है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed