{"_id":"6490a5f7ebcf4a4cc205f66d","slug":"anita-guha-death-anniversary-know-jai-santoshi-maa-actress-filmy-career-struggle-and-lesser-known-fact-2023-06-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Death Anniversary: जय संतोषी मां फेम अनीता गुहा का अंतिम समय रहा दर्दनाक, जानें क्यों करने लगी थीं खुद से नफरत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Death Anniversary: जय संतोषी मां फेम अनीता गुहा का अंतिम समय रहा दर्दनाक, जानें क्यों करने लगी थीं खुद से नफरत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Tue, 20 Jun 2023 09:17 AM IST
सार
फिल्म 'जय संतोषी मां' में मां संतोषी का किरदार निभाकर लोगों के दिलों पर छा जाने वालीं अनीता गुहा का अंतिम समय काफी दर्दनाक रहा था। एक्ट्रेस को अंतिम लम्हों में खुद से नफरत हो गई थी।
विज्ञापन
1 of 5
अनिता गुहा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
70 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जय संतोषी मां' से दर्शकों के दिल पर छा जाने वालीं एक्ट्रेस अनीता गुहा की आज पुण्यतिथि है। फिल्म में एक्ट्रेस ने मां संतोषी का किरदार निभाया था, जिससे वह रातोंरात स्टार बन गई थीं। यह मूवी उस दौर में तकरीबन पांच करोड़ रुपये की कमाई कर सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी। हालांकि, जीवन में इस फिल्म के जरिए सफलता का स्वाद चखने वाली अनीता का अंतिम वक्त काफी मुश्किलों भरा रहा था। एक्ट्रेस आखिरी समय में एक बड़े कारण से तनाव से जूझ रही थीं, और खुद से ही नफरत करने लगी थीं।
2 of 5
अनिता गुहा
- फोटो : सोशल मीडिया
17 जनवरी 1932 को जन्मीं अनीता गुहा यूं तो कई फिल्मों का हिस्सा रहीं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी वर्ष 1975 की फिल्म 'जय संतोषी मां' में मां संतोषी का किरदार निभाकर हासिल हुई। लोग पर्दे पर अनीता के जरिए मां संतोषी का किरदार निभाए जाने पर उन्हें भगवान मानने लगे थे, और घरों में उनकी पोस्टर लगाकर उसकी पूजा किया करते थे। अनीता की गिनती उनके समय के बेहतरीन कलाकारों में होती थी। हालांकि, उनका करियर जितना ही चमकदार रहा उतनी ही पीड़ा उन्हें अपने अंतिम समय में उठानी पड़ी।
3 of 5
अनिता गुहा
- फोटो : सोशल मीडिया
अनीता गुहा वर्ष 1950 में ब्यूटी पेंजेंट का हिस्सा बनने के लिए मुंबई पहुंची थीं, उस वक्त एक्ट्रेस महज 15 वर्ष की थीं। यही से अनीता के करियर की शुरुआत हुई। बतौर एक्ट्रेस उन्होंने वर्ष 1955 की फिल्म 'तांगा वाली' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद वह 1957 में 'देख कबीरा रोया', 'शारदा' और 'गूंज उठी शहनाई' जैसी मूवी का हिस्सा बनीं। अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वालीं अनीता गुहा को फिल्म फेयर अवॉर्ड में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया था। करियर में आगे बढ़ते हुए अनीता वर्ष 1961 की फिल्म 'संपूर्ण रामायण' में सीता के किरदार में नजर आई थीं। वहीं, 1975 में 'जय संतोषी मां' में मां संतोषी का किरदार निभाकर एक्ट्रेस काफी ज्यादा पॉपुलर हो गईं, और लोग उन्हें भगवान के रूप में पूजन लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनिता गुहा
- फोटो : सोशल मीडिया
अनीता गुहा को बचपन से ही मेकअप का काफी शौक था। वह अपने स्कूल में भी मेकअप करके जाती थीं, जिसकी वजह से उन्हें टीचर से काफी डांट पड़ती थी। अनीता को चेहरे पर पाउडर और लिपस्टिक लगाना बेहद पसंद था। पर्दे पर धार्मिक रोल निभाकर लोगों का दिल जीतने वालीं अनीता की शादी एक्टर माणिक दत्त से हुई थी। हालांकि, शादी के कुछ वर्ष के अंदर ही माणिक ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं, अनीता कभी मां नहीं पाईं, जिसका गम उन्हें ताउम्र रहा।
विज्ञापन
5 of 5
अनिता गुहा
- फोटो : सोशल मीडिया
पति माणिक दत्त के निधन के बाद अनीता गुहा तनाव में रहने लगी थीं, और वह ल्यूकोडर्मा की भी शिकार हो गई थीं। इस बीमारी के तहत एक्ट्रेस के पूरे शरीर पर सफेद धब्बे पड़ गए, जिसको छिपाने के लिए वह हैवी मेकअप किया करती थीं। हालांकि, वक्त गुजरने के साथ ही वह खुद से नफरत करने लगीं। अनीता अपनी इस बीमारी के कारण इस कदर तक परेशान थीं कि उन्होंने अपने परिजनों से यह तक कह दिया था कि वे उनके अंतिम संस्कार से पहले उनका मेकअप करें, ताकि उनके सफेद दाग-धब्बों को कोई नहीं देख पाए। वहीं, अनीता ने वर्ष 2007 में दुनिया को अलविदा कह दिया और परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा पूरी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।