{"_id":"5f844b4537668d5db546b527","slug":"anita-hassanandani-on-conceived-at-39-husband-rohit-reddy-announced-her-first-child","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"39 की उम्र में प्रेग्नेंसी पर बोलीं अनीता हसनंदानी- 'मेरे लिए ये परफेक्ट टाइम है', पति रोहित रेड्डी ने बताया कैसे मिली गुड न्यूज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
39 की उम्र में प्रेग्नेंसी पर बोलीं अनीता हसनंदानी- 'मेरे लिए ये परफेक्ट टाइम है', पति रोहित रेड्डी ने बताया कैसे मिली गुड न्यूज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 12 Oct 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी
- फोटो : Instagram- @anitahassanandani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी की मशहूर अभिनेत्री अनीता हसनंदानी के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। शादी के सात साल बाद उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को कंफर्म किया। अपने पहले बच्चे के लिए अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी बेहद उत्साहित हैं। अब हाल ही में कपल ने पहली बार पैरेंट्स बनने पर अपना अनुभव शेयर करते हुए इससे जुड़ी कुछ खास बातें शेयर की हैं।
2 of 5
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी
- फोटो : Instagram- @anitahassanandani
वीडियो में रोहित ने बताया कि अनीता ने जब उन्हें ये खुशखबरी दी तो वह अपने पिता के साथ अस्पताल में थे। इसी दौरान अनीता ने 12 जून को टेस्ट करवाने का फैसला किया था। रोहित ने कहा, जब अनीता ने मुझे फोन करके ये जानकारी दी थी तो मैं बहुत खुश हुआ था। उस समय में अस्पताल में अपने पिता के ठीक सामने था। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। मैंने अनीता से सिर्फ इतना कहा कि पिता जी वापस आ रहे हैं।
3 of 5
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी
- फोटो : Instagram- @anitahassanandani
वहीं अनीता हसनंदानी ने 39-साल की उम्र में प्रेग्नेंसी को लेकर कहा है, 'कई लोगों ने मुझसे कहा यह कठिन होने वाला है। लेकिन नैचुरल तरीके से गर्भधारण करने के बाद मुझे अहसास हुआ कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। आपको कुछ भी करने से पहले मानसिक और शारीरिक रूप से फिट होने की जरूरत है।'
अनीता ने कहा, 'आपको बस मेंटली और फिजिकली फिट होना चाहिए। जो नसीब में लिखा होता है, वो तो होता ही है। आज मैं और रोहित मेंटली और आर्थिक रूप से सेटल हैं इसलिए हम बच्चे के लिए तैयार हो गए। हम पिछले 10 सालों से रिलेशन में हैं और हमारी शादी को 7 साल हो चुके हैं।'
वीडियो के साथ अनीता लिखती हैं कि 'माता पिता बनने की यह यात्रा हमेशा से खास है। एक माता पिता के तौर पर हम अपने बच्चे के लिए सबसे बेस्ट करना चाहते हैं। बच्चे की तैयारियों पर इस वक्त पूरा ध्यान है।' एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने पहली मुलाकात, सगाई, शादी को रीक्रिएट करते हुए बाद में प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।