सब्सक्राइब करें

दो घंटे तक मुंबई में बिजली गुल होने पर सोनू सूद ने दी प्रतिक्रिया, परेशान लोगों के लिए कही ये बड़ी बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 12 Oct 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood reaction on power grid failure electricity restored in mumbai for two hours
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood

सोमवार को उस समय मुंबई में हाहाकार मच गया जब दो घंटे के लिए शहर से बिजली गुल हो गई। जिसके बाद मानों देश की आर्थिक राजधानी रुक गई है। आम से लेकर खास तक, सभी ने मुंबई में अचानक बिजली गुल होने पर प्रतिक्रिया दी। दो घंटे बिजली गायब होने पर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने भी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही परेशान लोगों से धैर्य रखने की अपील की।

Trending Videos
Sonu Sood reaction on power grid failure electricity restored in mumbai for two hours
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। दो घंटे तक मुंबई में बिजली गुल होने पर उन्होंने ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बिजली की समस्या से परेशान लोगों से धैर्य रखने की अपील की। साथ ही कहा कि देश में बहुत से ऐसे घर है जहां दो घंटे के लिए भी नहीं बिजली आती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood reaction on power grid failure electricity restored in mumbai for two hours
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मुंबई में दो घंटे से बिजली नहीं तो पूरे देश को पता चल गया, लेकिन आज भी देश में ऐसे बहुत से घर हैं जिन्हें दो घंटों के लिए भी बिजली नहीं मिलती, इसलिए कृपा धैर्य रखें।' सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

Sonu Sood reaction on power grid failure electricity restored in mumbai for two hours
बिजली - फोटो : फाइल फोटो

आपको बता दें कि मुंबई में दो घंटे बाद एक बार फिर बिजली की आपूर्ति शुरू हो गई है। सोमवार सुबह 10.15 बजे से मुंबई महानगरीय क्षेत्र में ग्रिड फेल हो गया, जिस कारण शहर में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली गुल होने से लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुईं। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट ने बताया कि टाटा की ओर से आने वाली बिजली की आपूर्ति के फेल होने के बाद देश की आर्थिक राजधानी में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। 

विज्ञापन
Sonu Sood reaction on power grid failure electricity restored in mumbai for two hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : file photo

लाइनों और ट्रांसफार्मर की कई ट्रिपिंग (कलावा-पद्घे और खारगर आईसीटी) ने शहर और उपनगरों में 360 मेगावाट आपूर्ति को प्रभावित किया। वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने ग्रिड फेल होने की जांच कराने का आदेश दिया है। टाटा पावर ने सोमवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की एमएसईटीसीएल के दो सब-स्टेशनों में साथ-साथ ट्रिपिंग की वजह से देश की आर्थिक राजधानी और आसपास के इलाकों में बिजली बंद हुई है।

पढ़ें: Bigg Boss 14: बिग बॉस ने सिद्धार्थ शुक्ला, हिना और गौहर खान को दी बड़ी पावर, बदल सकता है पूरा खेल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed