{"_id":"5f8433a71c44045aca105b3e","slug":"aditya-narayan-girlfriend-actress-shweta-agarwal-lesser-known-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shweta Agarwal: जानिए कौन हैं श्वेता अग्रवाल, जिनसे आदित्य नारायण रचाने जा रहे हैं शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shweta Agarwal: जानिए कौन हैं श्वेता अग्रवाल, जिनसे आदित्य नारायण रचाने जा रहे हैं शादी
जाने- माने गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने आखिरकार शादी करने का फैसला कर लिया है। वह अपनी 10 साल से प्रेमिका रहीं अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल से इसी साल के अंत तक शादी कर लेंगे। आदित्य ने कहा कि वह श्वेता अग्रवाल से वर्ष 2010 में आई फिल्म 'शापित' के सेट पर मिले थे और एक दूसरे को पसंद करने लगे। चलिए आपको बताते हैं कि कौन हैं श्वेता अग्रवाल...
2 of 5
श्वेता अग्रवाल
- फोटो : File Photo
श्वेता अग्रवाल अभिनेत्री हैं। वह साउथ फिल्मों में नजर आती हैं। उन्हें राघवेंद्र, Idhi Maa Ashokgaadi Love Story (2003) and अल्लारी Allari (2002) के लिए जाना जाता है। श्वेता, आदित्य नारायण के साथ शापित में भी नजर आ चुकी हैं।
3 of 5
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल
- फोटो : File Photo
श्वेता ने प्रभास और किच्चा सुदीप जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। श्वेता टीवी सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने शगुन, 'स्टार प्लस' के सीरियल 'देखो मगर प्यार से' और 'बाबुल की दुआएं लेती जा' में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल
- फोटो : File Photo
श्वेता ने एक तुर्की फिल्म ‘मिरास' के अलावा ओलिवर पॉलिस की ‘तंदूरी लव’ में भी एंक्टिंग का जलवा दिखाया है। इसके अलावा वह लक्स और जे के लक्ष्मी सीमेंट के विज्ञापन में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आदित्य नारायण
- फोटो : File Photo
शादी पर बात करते हुए आदित्य नारायण ने कहा, 'अब यह शादी करने का फैसला महज एक औपचारिकता ही है। आशा है कि इसे भी नवंबर या दिसंबर के महीने में हम अंजाम दे देंगे। मेरे माता पिता को श्वेता बहुत पसंद है और वह उसे अच्छी तरह से जानते भी हैं।' याद दिला दें कि कुछ समय पहले आदित्य और नेहा की शादी की खबरें सामने आई थीं, लेकिन जल्दी ही साबित हो गया था कि ये एक टीआरपी स्टंट था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।