सब्सक्राइब करें

कोविड 19 से ठीक होने के बाद पहली बार साथ में स्पॉट हुए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, देखें तस्वीरें

एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 12 Oct 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
Malaika arora and arjun kapoor spotted together after covid 19 recovery
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : instagram/varindertchawla

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने कोरोना को मात दे दी है। कोविड 19 से ठीक होने के बाद दोनों पहली बार मुंबई में साथ देखे गए। मलाइका सलून सेशन के लिए गई थीं। जहां से अर्जुन कपूर उन्हें उनके घर पर छोड़ते हुए दिखे।

Trending Videos
Malaika arora and arjun kapoor spotted together after covid 19 recovery
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram/varindertchawla

फोटोग्राफर्स ने मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को कैमरे में कैद कर लिया। इस दौरान मलाइका ने ग्रे टीशर्ट के साथ व्हाइट जींस पहनी थी। कोरोना को देखते हुए एहतियात के तौर पर उन्होंने मास्क भी लगा रखा था। हालांकि अर्जुन कार से बाहर नहीं निकले और वो ड्राइविंग सीट पर ही बैठे रहे।

View this post on Instagram

@malaikaaroraofficial Spotted with @arjunkapoor While Arjun went to Drop Malla at her home 😍 😍 😍 😍 #malaikaarora #KanganaRanaut #KareenaKapoor #aliabhatt #shahrukhkhan #salmankhan #akshaykumar #sushantsinghrajput #sonamkapoor #sonamkapoor #sonakshisinha #poonmpandey #vacationmode #throwback #bikini #bebo #malaikaarjun #malaikaarorakhan #norafatehi #amritaarora #nehamalik #dishapatani

A post shared by Malaika Neha Addicted 😍 (@malla_neha_lover) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika arora and arjun kapoor spotted together after covid 19 recovery
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram/malaikaarora

मलाइका और अर्जुन एक ही समय कोविड 19 से संक्रमित हुए थे जिसके बाद दोनों ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया था। कुछ समय पहले ही मलाइका और अर्जुन ने अलग अलग पोस्ट लिखकर जानकारी दी कि वो ठीक हो गए हैं। मलाइका फिर से डांसिंग रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में नजर आ रही हैं।

Malaika arora and arjun kapoor spotted together after covid 19 recovery
अर्जुन कपूर - फोटो : instagram/arjunkapoor

वहीं अर्जुन कपूर ने ठीक होने के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर प्रशंसकों को शुक्रिया किया। उन्होंने लिखा- 'हाय, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरा कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आया है। मैं पूरी तरह ठीक होने के बाद अच्छा महसूस कर रहा हूं और काम पर लौटने के लिए उत्साहित हूं। आप सभी की शुभकामनाओं और सकारात्मक ऊर्जा के लिए शुक्रिया। यह वायरस गंभीर है इसलिए मैं सभी से निवेदन करता हूं कि इसे गंभीरता से लें। लोगों को समझना चाहिए कि कोरोना वायरस का प्रभाव बड़ों और बच्चों दोनों पर है। इसलिए कृपया हर समय मास्क पहनें।‘

विज्ञापन
Malaika arora and arjun kapoor spotted together after covid 19 recovery
'पानीपत' में अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अर्जुन कपूर की फिल्मों की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'पानीपत' थी। इसमें उनके साथ संजय दत्त और कृति सेनन की मुख्य भूमिका थी। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था। इसके अलावा अर्जुन की आने वाली फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' है। फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed