सब्सक्राइब करें

आमिर खान की बेटी इरा खा के डिप्रेशन पर कंगना रणौत ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 12 Oct 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut compared her journey with Aamir Khan daughter Ira Khan who had revealed she has been clinically depressed for last 4 years
इरा खान, कंगना रणौत - फोटो : instagram: khan.ira/ kanganaranaut

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह बीते चार सालों से डिप्रेशन का सामना कर रही हैं। इरा खान ने यह खुलासा वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर सोशल मीडिया के जरिए किया था। जिसकी अब चर्चा हो रही है। इस बीच इरा खान के डिप्रेशन वाले खुलासे पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Trending Videos
Kangana Ranaut compared her journey with Aamir Khan daughter Ira Khan who had revealed she has been clinically depressed for last 4 years
कंगना रणौत - फोटो : ANI

कंगना रणौत बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों के अलावा बॉलीवुड में नेपोटिज्म और स्टारकिड्स पर हमेशा से बेबाकी से बोलती रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। इरा खान के डिप्रेशन के खुलासे के बाद कंगना रणौत ने ट्विटर पर अपनी जिंदगी के एक बुरे अनुभव को साझा किया है। साथ ही पारंपरिक परिवार प्रणाली की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut compared her journey with Aamir Khan daughter Ira Khan who had revealed she has been clinically depressed for last 4 years
कंगना रणौत के घर की तस्वीरें - फोटो : twitter@KanganaDaily

कंगना रणौत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, '16 साल की उम्र में मैं मारपीट का सामना कर रही थी, अकेले अपनी बहन का ख्याल रख रही थी, जो एसिड से जल गई थी। डिप्रेशन की बहुत सी वजह हो सकती हैं लेकिन आमतौर पर यह टूटे हुए परिवार के बच्चों के लिए बहुत मुश्किल होता है, पारंपरिक परिवार प्रणाली बहुत जरूरी होती है।'
 

Kangana Ranaut compared her journey with Aamir Khan daughter Ira Khan who had revealed she has been clinically depressed for last 4 years
इरा खान - फोटो : instagram/khan.ira

सोशल मीडिया पर कंगना रणौत का यह यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में इरा खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो साझा करते हुए कहा, 'हाय, मैं डिप्रेस्ड हूं। मैं करीब चार सालों से डिप्रेशन में हूं। मैं डॉक्टर के पास गई थी। मैं क्लिनिकली डिप्रेस्ड हूं लेकिन अब मैं अच्छा महसूस कर रही हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A lot has been going on, a lot of people have a lot to say. Things are really confusing and stressful and simple and okay but not okay and... life all together. There's no way to say it all in one go. But I'd like to think I've figured some stuff out, or at least figured out how to make it slightly more understandable. About mental health and mental ill-health. So come with me on this journey... in my awkward, quirky, sometimes-baby-voice-y, as-honest-as-I-can-be... way. Let's start a conversation. Happy World Mental Health Day. . . . #worldmentalhealthday #mentalhealth #depression #journey #letsstartaconversation

A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on

विज्ञापन
Kangana Ranaut compared her journey with Aamir Khan daughter Ira Khan who had revealed she has been clinically depressed for last 4 years
आमिर खान, इरा खान - फोटो : instagram/khan.ira

इरा खान ने आगे कहा, 'इरा खान आगे कहती हैं कि 'एक साल से मैं मेंटल हेल्थ पर कुछ करना चाह रही थी लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। इसलिए मैंने सोचा कि मैं आपको अपनी यात्रा पर लेकर जाती हूं और देखते हैं कि क्या होता है। चलिए शुरुआत करते हैं जहां से मैंने शुरुआत की। मैं किस बारे में डिप्रेस्ड हूं? डिप्रेस्ड होने के लिए मैं कौन हूं? मेरे पास सब कुछ है, है न?' इरा अपनी बात बीच में खत्म कर देती हैं। इसके साथ उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा।

पढ़ें: Bigg Boss 14: निक्की तंबोली के सीनियर बनने पर भड़के लोग, कहा- 'शो में गलत दिखाया जा रहा है...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed