सब्सक्राइब करें

पिता को याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र, कहा- 'आखिरी दम तक दुआएं...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 12 Oct 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra got emotional to shared his father photo on social
धर्मेंद्र - फोटो : Twitter: @aapkadharam

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र फिलहाल भले की फिल्मों से दूर चल रहे हों, लेकिन वह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए तस्वीरें और वीडियोज भी साझा करते रहते हैं। धर्मेंद्र सोशल मीडिया के जरिए अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें भी फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।

Trending Videos
Dharmendra got emotional to shared his father photo on social
धर्मेंद्र - फोटो : amar ujala

इस बार धर्मेंद्र अपने पिता को याद करके भावुक होने की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपने पिता की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ धर्मेंद्र ने भावुक पोस्ट भी लिखा है। अपने पोस्ट में दिग्गज अभिनेता ने बताया है कि जीते जी कभी भी मां-बाप का कर्ज चुकाया नहीं जा सकता।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmendra got emotional to shared his father photo on social
धर्मेंद्र - फोटो : Twitter: @aapkadharam

धर्मेंद्र ने अपने पोस्ट में लिखा, 'कर्ज, यह मां-बाप का... कभी किसी से चुकाया न गया, आखिरी दम तक दुआएं देते चले जाते हैं और दोस्तों, जीते जी इन्हें इनके न होने का एहसास न दो। मेरे बाबू जी, बरसात के मुहुर्त पर, कैमरा ऑन करते हुए। बॉबी को और पूरी यूनिट को आशीर्वाद दे रहे थे।' अपने पिता के लिए धर्मेंद्र का लिखा यह भावुक पोस्ट वायरल हो रहा है।
 

Dharmendra got emotional to shared his father photo on social
धर्मेंद्र - फोटो : Twitter: @aapkadharam

अभिनेता के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर उनके इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि धर्मेंद्र फिल्मी दुनिया से दूर अपने फार्महाउस पर समय बिता रहे हैं। वह अक्सर फार्महाउस की कई तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं। कभी वह यहां गार्डनिंग करते नजर आते हैं, तो कभी ट्रैक्टर पर घूमते हुए दिखते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फार्महाउस का बगीचा दिखाया था।

विज्ञापन
Dharmendra got emotional to shared his father photo on social
धर्मेंद्र - फोटो : instagram/aapkadharam

धर्मेंद्र ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में धर्मेंद्र ने अपने फार्महाउस का नजारा तो दिखाया ही साथ ही साथ अपने फैंस से बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि वह स्वस्थ हैं और काफी मजा कर रहे हैं। वीडियो में धर्मेंद्र कहते हैं, 'ऐसा लग रहा था मानों बरसों से बात नहीं हुई आपसे। जज्बाती होना मतलब जरा सा भी कुछ बोल दो तो बुरा लग रहा है। अब मैं भी बाजरे की रोटी मक्खन के साथ खाकर बैठा हूं। घूमता हूं सुबह उठकर। मैं ठीक हूं और स्वस्थ हूं। मुझे आप लोगों से बहुत प्यार है और आप सभी मेरा परिवार हैं। मैं आप लोगों के लिए दुआ भी करता हूं।'


पढ़ें: मशहूर कन्नड़ संगीतकार राजन का निधन, सोशल मीडिया पर फैंस और सितारे दे रहे श्रद्धांजलि
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed