{"_id":"5c989d46bdec2213ec62241a","slug":"anita-hassanandani-pregnant-this-video-message-indicate-with-twins-children","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति के बर्थडे पर 'नागिन' ने शेयर की बेहद रोमांटिक पोस्ट, लिखा-2 क्यूट बच्चों की दुआ करती हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पति के बर्थडे पर 'नागिन' ने शेयर की बेहद रोमांटिक पोस्ट, लिखा-2 क्यूट बच्चों की दुआ करती हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 25 Mar 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
anita hassnandani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एकता कपूर के सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' से हिट होने वाली अनीता हसनंदानी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं । हाल ही में अनीता ने सोशल मीडिया पर पति रोहित रेड्डी के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ अनीता ने ऐसा मैसेज लिखा, जिससे लगा कि वो प्रेग्नेंट हैं ।
Trending Videos
2 of 5
Anita Hassanandani
जी हां, अनीता हसनंदानी ने जुड़वा बच्चों का जिक्र किया है । अनीता का ये कैप्शन उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों को बढ़ावा दे रहा है । अनीता ने रोमांटिक boomerang वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, 'मेरी जिंदगी का प्यार, जो कि दिनों दिन और सेक्सी होते जा रहा है । तुम्हारे लिए खुशियों से भरी जिंदगी की दुआ करती हूं ।'
अनीता ने आगे लिखा, 'साथ ही 6 पैक एब्स और हां 2 क्यूट क्यूट बच्चों की भी । जल्द ही । लव यू ।' अनीता ने ये रोमांटिक पोस्ट पति रोहित रेड्डी के जन्मदिन के मौके पर शेयर किया था । अनीता के इस कैप्शन के वायरल होने के बाद खबर आने लगी है कि अनीता जुड़वा बच्चों की प्रेग्नेंट हैं ।
4 of 5
Anita Hassanandani
प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर अनीता या उनके पति की ओर से कोई बयान नहीं आया है । इससे पहले भी अनीता के सरोगेरी के जरिए मां बनने की चर्चा थी । तब अनीता हसनंदानी ने ऐसी खबरों को गलत बताया था । उनका कहना था कि वे नागिन-3 की शूटिंग खत्म होने के बाद बेबी प्लान करेंगी ।
विज्ञापन
5 of 5
Anita Hassanandani
अनीता ने कहा था, 'मैं नॉर्मल और नेचुरल तरीके से बच्चा करूंगी । अभी मैं टीवी शोज में बिजी हूं । प्रेग्नेंसी के समय मैं अपना बिजी शेड्यूल नहीं चाहती ।' बता दें कि अनीता इन दिनों टीवी सीरियल 'नागिन 3' में विशाखा का रोल प्ले कर रही हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X