{"_id":"62fa3b7b315d045e6200be2d","slug":"anjali-arora-boyfriend-akash-sansanwal-reaction-on-leaked-mms-of-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anjali Arora: एमएमएस लीक कांड पर ऐसा था अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड का रिएक्शन, कहा- जो मेरे अपने...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anjali Arora: एमएमएस लीक कांड पर ऐसा था अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड का रिएक्शन, कहा- जो मेरे अपने...
कच्चा बादाम फेम अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा एमएमएस लीक होने के बाद से सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया के जरिए सुर्खियां बटोर रही थीं, इसके बाद कंगना रणौत के शो लॉक अप में उनकी एंट्री हो गई। अभिनेत्री ने लॉक अप के जरिए खूब पॉपुलरिटी हासिल की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एमएमएस को लेकर भी अंजलि अरोड़ा ने सफाई दी थी। अंजलि अरोड़ा के बाद उनके कथित बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल का भी इस बारे में रिएक्शन सामने आया है।
2 of 4
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत के शो लॉक अप में आने के बाद अंजलि अरोड़ा का नाम शो के कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी के साथ जुड़ा था। शो के दौरान लगता था कि अंजलि और मुनव्वर कमिटेड हैं। इसी वजह से लोग दोनों के नाम जोड़कर सोशल मीडिया पर ट्रेंड तक कराने लगे थे। हालांकि शो खत्म होने के बाद दोनों को कभी साथ में नहीं देखा गया। जहां मुनव्वर फारुकी ने अपनी गर्लफ्रेंड से सभी को मिलवाया था तो वहीं अंजलि ने भी अपने खास दोस्त आकाश संसनवाल के बारे में सभी को बताया था।
3 of 4
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान अंजलि से सवाल किया गया कि उनके बारे में एमएमएस को लेकर जो भी बातें चल रही हैं, क्या उन्होंने इस बारे में आकाश संसनवाल से कुछ बात की है। इसके जवाब में अभिनेत्री भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि सभी को पता है क्या बकवास चल रहा है। लेकिन मेरे जो अपने हैं उनको मुझपर भरोसा है। इस संबंध में आकाश, अंजलि के माता-पिता और भाई सभी ने मिलकर शिकायत दर्ज कराई है। अंजलि ने आगे कहा कि अब ये सब बर्दाश्त नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : insta
अंजलि और आकाश दोनों को अक्सर सार्वजनिक जगहों पर एकसाथ स्पॉट किया जाता है। कई बार आकाश अंजलि पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। कुछ दिनों पहले दोनों को एक ज्वैलरी शॉप पर स्पॉट किया गया था, जहां आकाश अंजली को गले में नेकलेस पहनाते नजर आ रहे थे। वहीं अंजलि भी काफी खुश नजर आ रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।