फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anjali Arora: MMS लीक से पहले इन विवादों को लेकर चर्चा में रही थीं अंजलि, मुनव्वर फारूकी के साथ जुड़ा था नाम

Sun, 21 Aug 2022 01:06 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 21 Aug 2022 01:06 PM IST
विज्ञापन
Anjali Arora controversies before MMS Viral Video Affair with stand up comedian munawar faruqui
अंजलि अरोड़ा, मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया

कच्चा बादाम गाने पर अपने डांस के बाद से सुर्खियों में आईं अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो गई हैं। अंजलि सोशल मीडिया ही नहीं, रियलिटी शो और कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं, इन दिनों अंजलि वायरल एमएमएस को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि अंजलि ये साफ कर चुकी हैं वह उस वीडियो में नहीं हैं, लेकिन इस सबके चलते उन्हें और उनके परिवार को काफी परेशानी हुई है। ज्ञात हो कि ऐसा पहली बार नहीं है कि अंजलि लाइमलाइट में आई हैं। इससे पहले भी वह कई विवादों को लेकर सुर्खियों में रही हैं। 

Anjali Arora controversies before MMS Viral Video Affair with stand up comedian munawar faruqui
अंजलि अरोड़ा - फोटो : insta

MMS को लेकर साइबर सेल में दी शिकायत
अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी वीडियो साझा करती रहती हैं। कच्चा बादाम गाने पर उनके डांस ने उन्हें चर्चा में ला दिया था, तो लॉकअप रियलिटी शो में मुनव्वर फारूकी के साथ नजदीकियों के चलते भी वह सुर्खियों में बनी रही थीं। वहीं, बीते दिनों एक एमएमएस वायरल होने पर वह फिर से चर्चा का विषय बन गईं। अंजलि ने कहा था कि एमएमएस में दिखाई दे रही लड़की वह नहीं हैं और ऐसा उन्हें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। इसके साथ ही उनके घरवालों ने साइबर सेल में भी शिकायत दर्ज कराई थी। अंजलि को इस एमएमएस के चलते काफी परेशानी भी हुई।

Anjali Arora controversies before MMS Viral Video Affair with stand up comedian munawar faruqui
अंजलि अरोड़ा, आकाश संसनवाल, मुनव्वर फारूकी, नाजिला - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकअप में मुनव्वर के साथ जुड़ा नाम
कंगना रणौत के रियलिटी शो लॉकअप में अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर फारूकी बेहद करीब थे। दोनों साथ ही रहते थे और फैंस भी उन्हें साथ देखना ही पसंद करने लगे थे। एक बार अंजलि ने मुनव्वर से प्यार करने की बात भी मानी थी, जिस पर मुनव्वर ने हंसते हुए कहा था कि तेरे दिमाग के डॉक्टर को बुलाता हूं। हालांकि दोनों ही शो के बाहर किसी और को डेट कर रहे थे। शो से बाहर आने के बाद मुनव्वर ने अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला के बारे में बताया था, तो अंजलि की भी आकाश संसनवाल को डेट करने की खबरें आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anjali Arora controversies before MMS Viral Video Affair with stand up comedian munawar faruqui
अंजलि अरोड़ा - फोटो : Instagram

रूस में एक शख्स के साथ गुजारी रात
अंजलि अरोड़ा ने 'लॉकअप' के दौरान एक टास्क में अपना सीक्रेट भी सबको बताया था। अंजलि ने बताया था कि वह रूस गई थीं और जहां वह एक रिसेप्शनिस्ट से अट्रैक्ट हो गई थीं। अंजलि ने 5 हजार रूबल्स के लिए उस व्यक्ति के साथ रात गुजारी था। दोनों ने रात भर पार्टी की थी। अंजलि का कहना था कि उन्हें पैसे चाहिए थे, जिसके लिए उस शख्स ने भी मना नहीं किया। इस बारे में उनके दोस्त या परिवार के लोग कोई कुछ नहीं जानता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed