फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anjali Arora: कौन हैं कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा, पंजाबी सिंगर काका के साथ भी आ चुकीं नजर

Tue, 09 Aug 2022 10:39 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 09 Aug 2022 10:39 AM IST
विज्ञापन
Anjali Arora MMS Leak Who Is Kacha Badam Girl Also seen in music video with Punjabi singer Kaka Temporary Pyar
अंजलि अरोड़ा, काका - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत के शो 'लॉकअप' के बाद से चर्चा में आई कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार अंजलि किसी डांस या शो को लेकर नहीं, बल्कि एक आपत्तिजनक एमएमएस के चलते लाइमलाइट में हैं। दावा किया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एमएमएस में दिखाई दे रही लड़की अंजलि अरोड़ा है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है और न ही अंजलि ने इस पर कोई बयान दिया है। ऐसे में लोग अब जानना चाहते हैं कि अंजलि अरोड़ा कौन हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि सोशल मीडिया स्टार अंजलि कौन हैं...

Anjali Arora MMS Leak Who Is Kacha Badam Girl Also seen in music video with Punjabi singer Kaka Temporary Pyar
अंजलि अरोड़ा - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं अंजलि
अंजलि अरोड़ा की सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग हैं। अंजलि को 11.6 मिलियन लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। अंजलि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो फिल्मी गानों और डायलॉग पर रील बनाती हैं। अंजलि के वीडियो कुछ ही देर में वायरल होने लगते हैं और लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं।

Anjali Arora MMS Leak Who Is Kacha Badam Girl Also seen in music video with Punjabi singer Kaka Temporary Pyar
अंजलि अरोड़ा - फोटो : Instagram

'लॉकअप' के फाइनल तक पहुंचीं
अंजलि अरोड़ा हाल ही में एकता कपूर और कंगना रणौत के शो 'लॉकअप' में नजर आई थीं। इस शो में अंजलि को काफी पसंद किया गया और वह फाइनल तक भी पहुंची थीं। शो में अंजलि की जोड़ी को फैंस मुनव्वर फारूकी के साथ काफी पसंद करते थे। हालांकि दोनों सिर्फ दोस्त थे और बाहर दोनों ही किसी को डेट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anjali Arora MMS Leak Who Is Kacha Badam Girl Also seen in music video with Punjabi singer Kaka Temporary Pyar
अंजलि अरोड़ा - फोटो : insta

कई म्यूजिक वीडियो आईं नजर
अंजलि अरोड़ा सिर्फ सोशल मीडिया स्टार ही नहीं हैं, वह कई म्यूजिक वीडियो का हिस्सा भी रही हैं। अंजलि ने 'सुपना' के साथ मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। अंजलि पंजाबी सिंगर काका के साथ ‘टेम्पोरेरी प्यार’ में नजर आई थीं, जिसे 388 मिलियन व्यूज मिले हैं। इसके अलावा वह ‘शायद फिर से’, ‘पौने 12’, 'आशिक पुराना', 'तेरे बरगी',सहित कई म्यूजिक वीडियो का हिस्सा रही हैं। वहीं, हाल ही में उनका गाना ‘सूफी-सूफी’ रिलीज हुआ है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। अब उनका एक और म्यूजिक वीडियो ‘साइयां’ भी रिलीज होने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed