फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movie Release This Week: बॉलीवुड प्रेमियों के लिए धमाकेदार होगा यह हफ्ता, साउथ की भी ये फिल्में होंगी रिलीज

Tue, 09 Aug 2022 10:15 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 09 Aug 2022 10:15 AM IST
विज्ञापन
movie release this week laal singh chaddha raksha bandhan cobra bollywood south films releasing in theaters
लाल सिंह चड्ढा, कोबरा, रक्षा बंधन - फोटो : social media

अगस्त का पूरा महीना त्योहारों से भरा रहने वाला है। इसमें बहुत सारे त्योहार आएंगे, फिर चाहे वह रक्षा बंधन हो या देश की आजादी का पर्व मनाने वाला 15 अगस्त। त्योहार का एक मतलब जहां खुशी होता है, वहीं दूसरा इनको छुट्टियों से भी जोड़कर देखा जाता है। छुट्टियों की वजह से त्योहारों का मजा दोगुना हो जाता है। ऐसे में अगर  हम कहें इस हफ्ते सिनेमाघरों में आपके मनोरंजन के लिए बहुत सी फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं, तो यह किसी भी सिनेप्रेमी के लिए ट्रीट से कम नहीं होगा।  बता दें कि अगस्त के दूसरे हफ्ते में ढेर सारी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों में आपको जहां एक तरफ अक्षय और आमिर जैसे  शानदार कलाकारों की भिड़ंत देखने को मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ साउथ का भी पूरा जोर देखने को मिलने वाला है। आइए आपको बताते हैं इस हफ्ते में कौन-कौन सी फिल्म रिलीज हो रही है और किस फिल्म की कहानी कैसी होगी।

movie release this week laal singh chaddha raksha bandhan cobra bollywood south films releasing in theaters
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म का नाम- लाल सिंह चड्ढा
कब होगी रिलीज- 11 अगस्त, 2022
आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' इस गुरुवार सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म से अभिनेता करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर के साथ करीना कपूर खान, नागा चैतन्य मुख्य भूमिकाओं में हैं। गौरतलब है कि फिल्म, साल 1994 में आई हॉलीवुड मूवी 'फॉरेस्ट गम्प' की हिंदी रीमेक है, जो अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी है। वहीं इसका लेखन  अतुल कुलकर्णी ने किया है।  

movie release this week laal singh chaddha raksha bandhan cobra bollywood south films releasing in theaters
रक्षा बंधन - फोटो : social media

फिल्म का नाम- रक्षा बंधन
कब होगी रिलीज- 11 अगस्त, 2022
इस साल लगातार तीन सुपर फ्लॉप फिल्में देने के बाद एक बार फिर अक्षय कुमार बड़े पर्दे पर अपनी आगामी फिल्म 'रक्षा बंधन' लेकर लौट रहे हैं। खिलाड़ी कुमार के साथ-साथ फिल्म के मेकर्स और उनके फैंस को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय एक ऐसे भाई का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी चार बहनें हैं। उसके ऊपर अपनी बहनों की शादी की जिम्मेदारी है। 'रक्षा बंधन' में अक्षय के अपोजिट भूमि पेडनेकर नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
movie release this week laal singh chaddha raksha bandhan cobra bollywood south films releasing in theaters
कोबरा - फोटो : social media

फिल्म का नाम- कोबरा
कब होगी रिलीज- 11 अगस्त, 2022    
साउथ के सुपरस्टार चियान विक्रम की इस हफ्ते पहली पैन इंडिया फिल्म 'कोबरा' रिलीज होने जा रही है। फिल्म में उनके साथ 'केजीएफ' की स्टार अभिनेत्री श्रीनिधि शेट्टी और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान नजर आने वाली है। आर. अजय ज्ञानमुथु के निर्देशन में इस फिल्म में एक बार फिर विक्रम का एक्शन अवतार नजर आने वाला है। विक्रम और श्रीनिधी शेट्टी की अदाकारी से सजी यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
movie release this week laal singh chaddha raksha bandhan cobra bollywood south films releasing in theaters
माइकल - फोटो : social media

फिल्म का नाम- माइकल
कब होगी रिलीज- 11 अगस्त, 2022    
रंजीत जय कोडी के निर्देशन में बनी एक्शन फिल्म 'माइकल' भी 11 अगस्त को रिलीज होने के पूरी तरह से तैयार है। फिल्म में अभिनेता संदीप किशन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इनके अलावा इस फिल्म में विजय सेतुपति और दिव्यांशा कौशिक भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। 'माइकल' में विजय और संदीप धमाकेदार एक्शन करते नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed