सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बोले- सुशांत की मौत हमारे रिश्ते की सबसे कठिन परीक्षा थी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Mon, 28 Feb 2022 08:01 PM IST
विज्ञापन
Ankita Lokhande and Vicky Jain said Sushant Singh Rajput death was toughest test of their relationship
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक मौत ने उनके फैंस और अन्य लोगों को भी हिलाकर रख दिया था। अंकिता लोखंडे सहित उनके सभी करीबियों को सुशांत की अचानक मौत की खबर से गहरा सदमा लगा था। अंकिता लोखंडे भी कभी दिवंगत अभिनेता के साथ रिश्ते में थीं। हालांकि अंकिता और सुशांत ने बहुत पहले ही अपने रास्ते अलग कर लिए थे, लेकिन सुशांत के निधन ने उन्हें उनके परिवार के और करीब ला दिया थाा। अंकिता ने भी सुशांत की मौत पर न्याय के लिए लड़ाई लड़ी थी। आज अंकिता की विक्की जैन से शादी विक्की जैन से शादी हो चुकी है। इस समय दोनों ने एक शो स्मार्ट जोड़ी में हिस्सा लिया है। 

Trending Videos
Ankita Lokhande and Vicky Jain said Sushant Singh Rajput death was toughest test of their relationship
अंकिता लोखंडे- सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

शो में अंकिता और विक्की ने सुशांत सिंह राजपूत का नाम लिए बिना बताया कि कैसे उनकी मृत्यु दोनों के रिश्ते की सबसे कठिन परीक्षा थी। इस बारे में बात करते हुए, अंकिता ने कहा कि मुझे याद नहीं है कि मैंने एक दिन उसे क्यों बुलाया। मुझे बस उसकी जरूरत थी, वह शुरुआत थी। इसके बाद हमने एक-दूसरे को तीन साल तक डेट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Lokhande and Vicky Jain said Sushant Singh Rajput death was toughest test of their relationship
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम

अंकिता लोखंडे ने आगे कहा- इस समय हम एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं। सभी उतार-चढ़ाव के बावजूद यह एक अच्छा दौर रहा है। अंकिता ने विक्की जैन की तरफ इशारा करते हुए कहा  मैं सभी को बताना चाहती हूं कि हर किसी के पास अपनी पत्नी के साथ खड़े होने की क्षमता नहीं है। कठिन समय में यह मेरे साथ थे।

Ankita Lokhande and Vicky Jain said Sushant Singh Rajput death was toughest test of their relationship
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : Ankita Lokhande instagram

सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे पहली बार एक दूसरे से पवित्र रिश्ता के सेट पर मिले थे। काफी लंबे समय तक चला यह रिश्ता कुछ कारणों की वजह से टूट गया था। सुशांत से ब्रेकअप के बाद अंकिता भी टूट चुकी थीं, लेकिन विक्की जैन ने सहारा देकर उनका दिल जीत लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed