सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अंकिता लोखंडे अब खुलकर बात कर रही हैं। बिहार पुलिस ने अभिनेत्री का बयान भी दर्ज किया है। सुशांत की मौत के बाद से फैंस अंकिता के सोशल मीडिया पोस्ट को भी हाथों हाथ ले रहे हैं। हाल ही में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें एक कोट है जो शायद उनकी मनोस्थिति को लेकर है।
अंकिता लोखंडे बोलीं, 'मैं अपने दिल की बात सुनती हूं, मुझे खरीदा- बेचा नहीं जा सकता'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकिता ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘वे चाहते हैं कि मैं इस दुनिया में लाखों-करोड़ों चीजों में तब्दील होती रहूं और इन सबके आगे झुक कर मैं कहती हूं, मेरे लिए नहीं है। मैं संतों की राह पर हूं, देवी की तरह जन्मी और मुझे बहाकर नहीं ले जाया जा सकता। मैं अपने दिल की बात सुनती हूं और अपनी आत्मा की बात कहती हूं। न तो मुझे खरीदा जा सकता है और न ही बेचा।'
A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on
अंकिता के इस पोस्ट को सुशांत मामले से जोड़ा जा रहा है। अंकिता लोखंडे का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। लोग कमेंट कर कह रहे हैं कि आपको डरने की जरूरत नहीं है। जीत सच्चाई की ही होगी। इससे पहले अंकिता ने सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में शामिल न होने के पीछे की वजह बताई थी।
अंकिता ने कहा था, 'मैं सुशांत के अंतिम संस्कार में नहीं गई क्योंकि मैं सुशांत को उस हाल में नहीं देख सकती थी इसलिए मैंने सोचा कि मैं वहां नहीं जाऊंगी। मैं सुशांत की मौत के बाद फिर उनके परिवार से मिलने गई, ये देखने की वे ठीक हैं या नहीं। जिसे जाना था, वो चला गया, लेकिन डैडी थे। ये मेरी ड्यूटी थी कि मैं देखूं कि मैं उन्हें देखूं कि वह ठीक हैं या नहीं। जब मैं उनसे मिली तो वह टूट चुके थे।'
अंकिता लोखंडे ने कुछ दिन पहले पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि सच्चाई की जीत होगी। अंकिता का यह पोस्ट भी खूब वायरल हुआ था। अंकिता के इस पोस्ट पर सुशांत की बहन ने भी कमेंट किया था। बता दें मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस सुशांत के कथित सुसाइड मामले की जांच कर रही है।