फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाणी कपूर ने 'अमर उजाला' के साथ साझा की मन की बात, अब इस दमदार शख्सियत की बायोपिक करने की ख्वाहिश

Wed, 05 Aug 2020 01:45 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 05 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
vaani kapoor mann ki Baat With Amar ujala Says She Want To Do kalpana chawla biopic
vaani kapoor - फोटो : Social Media

हिंदी सिनेमा की हीरोइन नंबर वन का खिताब फिलहाल तो दीपिका पादुकोण के पास है, लेकिन इसे चुनौती देने के लिए वाणी कपूर धीरे धीरे अपने कदम बढ़ाती दिख रही हैं। सूत्र बताते हैं कि वाणी ने उन कहानियों को भी तलाशना शुरू किया है, जिनके लिए कभी दीपिका पादुकोण या फिर उनसे पहले प्रियंका चोपड़ा से लोगों ने संपर्क किया था। ऐसी ही एक कहानी है अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की। वाणी के करीबी सूत्र बताते हैं कि वह कल्पना चावला की बायोपिक करने के लिए काफी उत्साहित हैं।

vaani kapoor mann ki Baat With Amar ujala Says She Want To Do kalpana chawla biopic
vaani kapoor - फोटो : Social Media

इस बारे में वाणी कपूर से बात करने पर वह कल्पना चावला का नाम सुनते ही उछल जाती हैं, “वह कहती हैं कि कल्पना चावला की बायोपिक करने के लिए तो मैं किसी भी वक्त हां कह सकती हूं। मानसिक रूप से मैं फिल्म के लिए अभी से तैयार हूं। हां, इस किरदार में ढलने के लिए मुझे एक अंतरिक्ष यात्री के तौर तरीकों की पूरी ट्रेनिंग लेने में वक्त जरूर लगेगा।”

vaani kapoor mann ki Baat With Amar ujala Says She Want To Do kalpana chawla biopic
vaani kapoor - फोटो : amar ujala

यह पूछे जाने पर कि कहानी चुनने का वैसे क्या आधार रहता है उनका? वाणी कहती हैं, “मेरे पास जो भी प्रस्ताव आते हैं, मैं उनमें से सर्वश्रेष्ठ चुनने की कोशिश करती रही हूं। ये सोचकर अच्छा लगता है कि मुझे फिल्म जगत के सर्वश्रेष्ठ लोगों के साथ काम करने कमा मौका मिला। शुद्ध देसी रोमांस में मैंने एक छोटे शहर की लड़की का किरदार किया।”

विज्ञापन
विज्ञापन
vaani kapoor mann ki Baat With Amar ujala Says She Want To Do kalpana chawla biopic
VAANI KAPOOR - फोटो : AMAR UJALA

वाणी आगे कहती हैं  “बेफिकरे में मुझे फिरंगन बनने का मौका मिला, वॉर में मैं एक जिम्मेदार एकल अभिभावक बनी और शमशेरा में तो मैं बिल्कुल ही एक अलग कालखंड की युवती का किरदार करती दिखूंगी। तो अब तक के हिसाब से मेरी यात्रा रोमांचक ही रही हैं और दर्शकों को मेरे किरदार पसंद भी काफी आए।”

विज्ञापन
vaani kapoor mann ki Baat With Amar ujala Says She Want To Do kalpana chawla biopic
वाणी कपूर, अक्षय कुमार - फोटो : ट्विटर

सितारों और कहानी के बारे में जिक्र करने पर वाणी ये भी कहती हैं, “सारा खेल किसी कहानी से एक रिश्ता बनाने का और फिर उस किरदार से। मैं कोशिश करती हूं कि मैं ऐसी चीजें चुनूं जिनमें वैविध्य है, उसके कुछ मायने हैं, और इसके साथ ही वह धड़कनें भी बढ़ा सके।”वाणी जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म शमशेरा में और अक्षय कुमार के साथ फिल्म बेल बॉटम में अपनी शूटिंग फिर से शुरू करने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed