अंकिता लोखंडे टीवी की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन की वजह से आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को अक्सर साथ में देखा जाता है। इस बीच इन दोनों का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अंकिता लोखंडे ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन को डांट लगाती हुई दिखाई दे रही हैं।
दिवाली पार्टी में अंकिता लोखंडे ने सबके सामने लगाई ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन को डांट, इस वजह से आया अभिनेत्री को गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का यह वीडियो दिवाली का है। इन दोनों ने दिवाली के मौके पर अपने यहां पार्टी रखी। इस पार्टी में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के कई करीबी दोस्त शामिल थे। दोस्तों के साथ मिलकर इन दोनों ने सेल्फी वीडियो के जरिए अपने फैंस और करीबियों को दिवाली की शुभकामानाएं दी। इस दौरान विक्की जैन ने कुछ ऐसा बोल दिया कि अंकिता लोखंडे ने उन्हें डांट लगा दी।
अंकिता लोखंडे द्वारा विक्की जैन को डांट लगाने वाले वीडियो को voompla ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि अंकिता विक्की जैन को डांट लगाते हुए कहती हैं कि बेबी आपको सोशल मीडिया पर इस तरह से नहीं बोला चाहिए। हालांकि थोड़ी ही देर बात अंकिता लोखंडे सामान्य दिखाई देती हैं। वीडियो में अंकिता लोखंडे रेड लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।
सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का यह वीडियो तेजी से वायरल हो पर रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके अलावा अंकिता लोखंडे विक्की जैन के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने दिवाली के मौके पर ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ तस्वीर साझा की। अंकिता लोखंडे ने इस मौके पर सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने गले और कानों में मैचिंग ज्वैलरी पहन रखी है।
इस लुक में अंकिता बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इसमें अंकिता का ट्रेडिशनल लुक देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन के साथ दो तस्वीरें साझा की हैं। इनमें दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। फैंस अंकिता और विक्की की इन तस्वीरों पर खूब कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
पढ़ें: गाय-भैंस को घास चरवाते नजर आए धर्मेंद्र, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अभिनेता का वीडियो