सब्सक्राइब करें

Anniyan: ‘अन्नियन’ की रीमेक को लेकर भिड़े ओरिजनल के निर्माता और निर्देशक, लंबी कानूनी लड़ाई के आसार

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 16 Apr 2021 08:09 AM IST
विज्ञापन
4
Anniyan producer askar ravichandran calls Hindi remake starring ranveer singh Illegal
अन्नियन, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह के साथ बनने जा रही तमिल फिल्म ‘अन्नियन’ की रीमेक के एलान पर इसके निर्माता आस्कर रविचंद्रन ने आश्चर्य जाहिर किया है। आस्कर का कहना है कि फिल्म की कहानी के सारे अधिकार उनके पास सुरक्षित हैं और वह बिना उनकी अनुमति फिल्म का रीमेक नहीं कर सकते। इस बारे में फिल्म निर्देशक शंकर का कहना है कि फिल्म ‘अन्नियन’ की कथा, पटकथा और निर्देशन उनका था और फिल्म भी इसी क्रेडिट के साथ रिलीज हुई है। आस्कर को भेजे एक पत्र में शंकर ने उनसे फिल्म की हिंदी रीमेक में अनावश्यक हस्तक्षेप से बाज आने को कहा है।

Trending Videos
Anniyan producer askar ravichandran calls Hindi remake starring ranveer singh Illegal
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बुधवार को फिल्म निर्माता जयंती लाल गडा ने निर्देशक शंकर और अभिनेता रणवीर सिंह को एक साथ लाकर एक तरह से साल का सबसे बड़ा कास्टिंग एलान किया था। गडा ने इसे अपनी फिल्म कंपनी के लिए एक बड़ा पड़ाव बताया था। वहीं रणवीर सिंह के मुताबिक ये उनके एक सपने के पूरा होने जैसा है। उन्होंने मूल फिल्म में अभिनेता विक्रम के निभाए किरदारों की भी तारीफ की थी और कहा था कि इसकी हिंदी रीमेक में वह इन किरदारों को निर्देशक शंकर की नई परिकल्पना के हिसाब से पेश करने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anniyan producer askar ravichandran calls Hindi remake starring ranveer singh Illegal
अन्नियन - फोटो : अन्नियन

फिल्म ‘अन्नियन’ की रीमेक का अभी कोई नाम तो नहीं रखा गया है लेकिन, इसकी खबर सार्वजनिक होते ही निर्माता आस्कर रवीचंद्रन ने शंकर को एक नोटिस जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि रवीचंद्रन ने फिल्म के कथित लेखक सुजाता से इसके सारे अधिकार खरीद लिए थे और बिना उनकी अनुमति कोई दूसरा फिल्म ‘अन्नियन’ की रीमेक नहीं बना सकता। उन्होंने अपने नोटिस में ये भी कहा कि ऐसे किसी भी रीमेक का निर्माण गैरकानूनी होगा।

Anniyan producer askar ravichandran calls Hindi remake starring ranveer singh Illegal
विक्रम और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में फिल्म ‘अन्नियन’ का रीमेक करने जा रहे शंकर ने भी अपना पक्ष रखा है। रवीचंद्रन को भेजे जवाब में उन्होंने लिखा है कि फिल्म ‘अन्नियन’ जब रिलीज हुई तो इसमें उनका नाम कथा, पटकथा और निर्देशन के लिए प्रकाशित हुआ है। जिन सुजाता की बात रवीचंद्रन कर रहे हैं, उन्हें शंकर ने फिल्म के संवाद लिखने के लिए भाड़े पर रखा था। शंकर के मुताबिक फिल्म के किरदारों की रूपरेखा और चरित्र चित्रण उनका ही तैयार किया हुआ है और वह इसे अब किसी भी दूसरी भाषा में बनाने को स्वतंत्र हैं। पत्र में रवीचंद्रन को सलाह दी गई है कि वह फिल्म के निर्माण में अनावश्यक हस्तक्षेप न करें।

4 - 4
विज्ञापन
Anniyan producer askar ravichandran calls Hindi remake starring ranveer singh Illegal
अपरिचित फिल्म पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
10 जून 2005 को तमिल में रिलीज हुई ‘अन्नियन’ को इसके साथ ही दक्षिण भारत की बाकी चार भाषाओं में भी डब करके रिलीज किया गया था। अगले साल 2006 में ये फिल्म हिंदी में डब होकर ‘अपरिचित’ नाम से रिलीज हुई थी। फिल्म को दक्षिण के आठ फिल्मफेयर पुरस्कारों के अलावा स्पेशल इफेक्ट्स का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी हासिल हुआ था। फिल्म में अभिनेता विक्रम ने एक ऐसे युवक का रोल किया था जो समाज में फैल रही अव्यस्थाओं से परेशान रहता है। इस साइकोलॉजिकल एक्शन थ्रिलर में विक्रम ने तीन अलग अलग किरदार किए थे। अंबी नामक किरदार में वह एक वकील है जो स्प्लिट पर्सेनिलिटी ऑर्डर से प्रभावित होने के बाद अपनी दो पहचानें और विकसित कर लेता है। एक में वह फैशन मॉडल रेमो होता है और एक अलग पहचान उसकी ‘अन्नियन’ की बनती है जिसमें वह रात के समय अन्याय के खिलाफ इंसाफ करने निकलता है।
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed