अभिनेता अन्नू कपूर सिनेमा जगत में अपने लीक से हटकर अभिनय और वाकपटुता के लिए जाने जाते हैं। अन्नू कपूर ने फिल्मों से लेकर टीवी शोज और एंकरिंग में भी हाथ आजमाया हुआ है। अभिनय के अलावा हिंदी और उर्दू साहित्य को लेकर उनका ज्ञान काफी सराहनीय है। अन्नू कपूर का जन्म 20 फरवरी 1956 को हुआ था। उनके पिता रंगमंच के अभिनेता और मां क्लासिकल डांसर थी। घर की आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने पैसे कमाने के लिए चाय से लेकर चूरन के नोट तक बेचे। अभिनय में रुचि होने के कारण उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया था। यहां एक नाटक के दौरान उन्होंने 23 साल की उम्र में 70 साल के बुजर्ग व्यक्ति का किरदार किया था जो फिल्मकार श्याम बेनेगल को काफी पसंद आया था। आज हम आपको उनके जीवन के कुल 10 चुनिंदा किरदारों के बारे में अवगत कराते हैं।
{"_id":"5e4cd97d8ebc3ef2a162b830","slug":"annu-kapoor-birthday-know-about-his-10-best-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी चाय बेचकर गुजारा करते थे अन्नू कपूर, इन 10 किरदारों से लोगों के दिलों में बनाई जगह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी चाय बेचकर गुजारा करते थे अन्नू कपूर, इन 10 किरदारों से लोगों के दिलों में बनाई जगह
Thu, 20 Feb 2020 11:30 AM IST
भावना शर्मा
अमित कुमार सिंह, मुंबई
अमित कुमार सिंह, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
अन्नू कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
annu kapoor
- फोटो : social media
मंडी (1983)
यह अन्नू कपूर की पहली फिल्म थी। इससे पहले उन्होंने फिल्म जगत में अभिनय का कोई अनुभव नहीं था। फिल्म में उन्होंने एक डॉक्टर का किरदार अदा किया था। यह किरदार बहुत अहम ना होते हुए भी अन्नू की अदाकारी के चलते खास बन गया था। गौरतलब है कि इस फिल्म के निर्देशक श्याम बेनेगल थे, जो अन्नू के काम को एक नाटक में बखूबी देख चुके थे।

कंधार (1984)
इस फिल्म में अन्नू ने अनिल नामक व्यक्ति का किरदार अदा किया था। यह फिल्म अन्नू को खुद को साबित करने की दृष्टि से काफी अहम थी। दरअसल इस फिल्म में उनके अपोजिट शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह थे जिनकी रंगमंच की दुनिया में तूती बोलती है। अन्नू ने मुख्य किरदार ना मिलने के बावजूद यह साबित किया कि वह इस इंडस्ट्री में लंबे समय तक टिकने वाले हैं।
इस फिल्म में अन्नू ने अनिल नामक व्यक्ति का किरदार अदा किया था। यह फिल्म अन्नू को खुद को साबित करने की दृष्टि से काफी अहम थी। दरअसल इस फिल्म में उनके अपोजिट शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह थे जिनकी रंगमंच की दुनिया में तूती बोलती है। अन्नू ने मुख्य किरदार ना मिलने के बावजूद यह साबित किया कि वह इस इंडस्ट्री में लंबे समय तक टिकने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
annu kapoor
- फोटो : social media
उत्सव (1984)
शंकर नाग और रेखा अभिनीत इस फिल्म में अनुराधा पटेल, अमजद खान, शशि कपूर, अन्नू कपूर और शेखर सुमन जैसे कलाकार भी मुख्य किरदार में रहे। यह फिल्म गिरीश कर्नाड ने निर्देशित की थी। फिल्म में अन्नू ने एक मालिश करने वाले व्यक्ति का किरदार अदा किया था जो तपस्वी बनने की चाहत रखता है। फिल्म में उनका किरदार थोड़ा हटकर और अनोखा था।

चमेली की शादी (1986)
अनिल कपूर और अमृता सिंह अभिनीत इस फिल्म को अपनी कॉमेडी के लिए आज भी याद किया जाता है। फिल्म में अन्नू कपूर ने छदम लाल की भूमिका अदा की जो अमृता (चमेली) का मामा होता है। उसका स्वाभाव एकदम गुंडों वाला होता है जो चमेली के प्यार में रोढ़ा बनता है। फिल्म में अन्नू की अमृता और अनिल से तकरारा देखते ही बनती है।