सब्सक्राइब करें

Annu Kapoor: 'मुसलमानों को अच्छा दिखाना और पंडितों को...,' 17 साल बाद 'चक दे इंडिया' पर अन्नू कपूर का कटाक्ष

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 24 Oct 2024 09:37 PM IST
सार

अन्नू कपूर ने साल 2007 में रिलीज हुई शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'चक दे इंडिया' को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। साथ ही निर्माताओं पर कटाक्ष कर नए विवाद को जन्म देते नजर आए हैं। 

विज्ञापन
Annu Kapoor shocking comment on shah rukh khan starrer Chak De India Controversy increased due to statement
अन्नू कपूर-चक दे इंडिया - फोटो : इंस्टाग्राम

'चक दे इंडिया' हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्मों में से एक रही है। फिल्म को जहां जनता ने पसंद किया वहीं समीक्षकों ने भी इसकी तारीफ की। शाहरुख खान के साथ-साथ सपोर्टिंग कास्ट की भी उनके अभिनय के लिए काफी तारीफ हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। अब सालों बाद फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म पर अनुभवी अभिनेता अन्नू कपूर ने कटाक्ष किया है। अन्नू की टिप्पणी ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। 

Trending Videos
Annu Kapoor shocking comment on shah rukh khan starrer Chak De India Controversy increased due to statement
अन्नू कपूर - फोटो : एएनआई

'चक दे इंडिया' पर अन्नू कपूर का कटाक्ष

अन्नू कपूर ने लोकप्रिय फिल्म 'चक दे इंडिया' की ओर इशारा करते हुए कहा कि शाहरुख खान का किरदार कबीर खान मूल रूप से कोच मीर रंजन नेगी पर आधारित था। उन्होंने दावा किया कि फिल्म निर्माताओं ने जानबूझकर किरदार को मुस्लिम में बदल दिया। अनुभवी अभिनेता ने कहा, 'चक दे इंडिया में मुख्य किरदार एक प्रसिद्ध कोच, नेगी साब पर आधारित है। लेकिन भारत में, वे मुस्लिम को एक अच्छे किरदार में दिखाना चाहते हैं और एक पंडित (हिंदू पुजारी) का मजाक उड़ाते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Annu Kapoor shocking comment on shah rukh khan starrer Chak De India Controversy increased due to statement
अन्नू कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'गंगा-जमुनी तहजीब के विचार का किया उपयोग'

अन्नू कपूर ने अपनी बात में जोड़ा, 'यह कुछ पुरानी बात है, जहां वे इस पर एक लेबल लगाने के लिए गंगा-जमुनी तहजीब (हिंदू-मुस्लिम एकता) के विचार का उपयोग करते हैं।' दिग्गज अभिनेता की इस टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। जहां कई यूजर्स ने अनुभवी अभिनेता का पक्ष लिया, वहीं अन्य ने फिल्म द्वारा दिए गए सबक को न समझने के लिए उनकी आलोचना की।

Shoojit Sircar: शूजीत सरकार ने किशोर कुमार की बायोपिक से क्यों पीछे खींचे हाथ? ये फिल्म निर्माता है वजह

Annu Kapoor shocking comment on shah rukh khan starrer Chak De India Controversy increased due to statement
अन्नू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

'चक दे इंडिया' की कहानी 

'चक दे इंडिया' 2007 की बॉलीवुड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी शाहरुख खान के किरदार कबीर खान के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में, पूर्व भारतीय पुरुष हॉकी खिलाड़ी कबीर (शाहरुख द्वारा अभिनीत) पर पाकिस्तान के खिलाफ एक महत्वपूर्ण मैच हारने के बाद अपने देश को धोखा देने का आरोप लगाया जाता है। अपनी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए, वह भारतीय महिला हॉकी टीम का कोच बन जाता है, जो संघर्ष कर रही होती हैं और उन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाता है।

Kangana Ranaut: मीराबाई के मंदिर में कंगना रणौत ने लगाया ध्यान, कहा- मैं आसूंओं से भीग गई

विज्ञापन
Annu Kapoor shocking comment on shah rukh khan starrer Chak De India Controversy increased due to statement
अन्नू कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अन्नू कपूर का करियर

अन्नू कपूर की बात करें तो उन्हें 'मंडी', 'उत्सव', 'मिस्टर इंडिया', 'तेजाब', 'राम लखन', 'चायल', 'हम', 'डर', 'सरदार', 'ओम जय जगदीश', 'एतराज' और '7 खून माफ' जैसी फिल्मों का हिस्सा बनने के लिए जाना जाता है। वह एक रेडियो शो भी करते हैं, जिसका नाम 'सुहाना सफर विद अन्नू कपूर' है। कपूर ने कई नाटकों का निर्देशन किया है। उन्होंने नाना पाटेकर अभिनीत एक फीचर फिल्म 'अभय' का भी निर्देशन किया। अभिनेता ने लोकप्रिय गायन शो 'अंताक्षरी' की भी मेजबानी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed