निर्देशक शूजीत सरकार ने हाल ही में अभिषेक बच्चन के साथ अपनी अगली फिल्म 'आई वांट टू टॉक' की घोषणा की। अब निर्देशन ने महान भारतीय गायक किशोर कुमार के बारे में एक फिल्म बनाने की कोशिश के बारे में बात की। हाल ही में एक इंटरव्यू में, उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने एक स्क्रिप्ट पर काम किया था और फिल्म बनाने के इच्छुक थे, लेकिन तभी उन्हें निर्देशक अनुराग बसु द्वारा बनाई जा रही बायोपिक के बारे में पता चला, और उन्होंने इससे पीछे हटने का फैसला किया।
Shoojit Sircar: शूजीत सरकार ने किशोर कुमार की बायोपिक से क्यों पीछे खींचे हाथ? ये फिल्म निर्माता है वजह
शूजीत सरकार ने चार साल के शोध के बाद किशोर कुमार की बायोपिक से हाथ पीछे खींच लिए। वहीं, अब निर्देशक ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है।
शूजीत सरकार ने क्यों पीछे खींचे हाथ?
शूजीत सरकार ने स्क्रॉल से बात करते हुए बताया कि उन्होंने किशोर कुमार की फिल्म पर चार साल से अधिक समय तक शोध किया, लेकिन जब बसु के उसी विषय पर काम करने की खबरें वायरल हुईं तो वह इसे आगे नहीं ले जाना चाहते थे। निर्देशक ने कहा, 'मैं किशोर कुमार के जीवन पर एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहा था। मैंने परिवार के साथ लगभग तीन से चार साल तक शोध किया, लेकिन उसी समय अनुराग बसु के उसी विषय पर स्क्रिप्ट लिखने के बारे में पता चला।'
'वापस जाना बड़ी चुनौती'
लोकप्रिय निर्देशक ने कहा कि आगे बढ़ने का निर्णय लेने के बाद उनके लिए किसी चीज पर वापस जाना मुश्किल होता है। सरकार ने जोड़ा, 'मैंने एक मसौदा तैयार किया था, लेकिन जब मुझे अनुराग के बारे में पता चला, तो मुझे नहीं लगा कि दो लोगों द्वारा एक ही काम करने का कोई मतलब है। इसलिए यह बेकार हो गया। एक बार जब आप गति खो देते हैं, तो वापस जाना एक बड़ी चुनौती होती है।'
Kangana Ranaut: मीराबाई के मंदिर में कंगना रणौत ने लगाया ध्यान, कहा- मैं आसूंओं से भीग गई
आमिर खान निभाएंगे किशोर कुमार की भूमिका?
इंडस्ट्री में इस बात की जोरदार अटकलें हैं कि अभिनेता आमिर खान किशोर कुमार की बायोपिक के लिए अनुराग बसु के साथ काम कर रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि बसु और निर्माता भूषण कुमार जल्द ही फिल्म को फ्लोर पर ले जाएंगे और आमिर को यह विचार पसंद आया है।
Bigg Boss 18: शिल्पा शिरोडकर से हुआ उनके युवा वर्जन का सामना, बोलीं- मुझे ये आईना दिखाने के लिए धन्यवाद!
आमिर खान का वर्कफ्रंट
किशोर कुमार की बायोपिक पर काफी समय से काम चल रहा है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी घोषित नहीं किया गया है। इस बीच, आमिर 'सितारे जमीन पर' में व्यस्त हैं, और खबरें है कि वह निर्माता अल्लू अरविंद के साथ 'गजनी' को एक फ्रेंचाइजी में बदल रहे हैं। वहीं, शूजीत सरकार की बात करें तो उन्हें 'पीकू' (2015), 'मद्रास कैफे' (2013) और 'सरदार उधम' (2021) जैसी मार्मिक फिल्मों के लिए जाना जाता है।
