अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के मामले में अभिनेता अन्नू कपूर ने कहा है कि उन्हें लगता है कि इस मामले में अभिनेत्री को मीडिया से बातचीत करने के बदले पुलिस से संपर्क करना चाहिए।
नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाने पर भड़का ये एक्टर, तनुश्री को दे डाली सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्नू कपूर ने जी5' डॉक्यू-ड्रामा ‘खार’ के एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, 'आप (तनुश्री दत्ता) सबूत लेकर आएं और इसके बाद दोषी को सजा होनी चाहिए। यह मीडिया ट्रायल क्यों? आप पुलिस के पास क्यों नहीं जा रही हैं? इससे मुझे आपके इरादों पर संदेह पैदा होता है।'
A woman has been disrespected and if that is proved, the person responsible should receive punishment for the act, whether that person is Nana Patekar, Annu Kapoor, or Narendra Modi. However, it should be proved: Annu Kapoor on #TanushreeDutta allegations against Nana Patekar pic.twitter.com/cMdEsHbYkn
गौरतलब है कि अभिनेत्री का आरोप है कि अभिनेता नाना पाटेकर ने 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया था हालांकि पाटेकर ने आरोपों से इंकार करते हुए तनुश्री दत्ता को नोटिस भेजा है। यही नहीं राजनीतिक पार्टी मनसे ने राज ठाकरे की इमेज को नुकसान पहुंचाने के मामले में केस दर्ज करवाया है।
तनुश्री ने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ भी यौन शोषण का आरोप लगाया है। समय बीतने के साथ इंडस्ट्री के कई सेलेब्रिटीज ने तनुश्री का साथ देना शुरू कर दिया है। इसमें अर्जुन कपूर, कुणाल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, टि्वंकल खन्ना, पूजा भट्ट और परिणीति चोपड़ा शामिल हैं।
बता दें कि इस पूरे मामले पर नाना पाटेकर और विवेक अग्निहोत्री 8 अक्टूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इससे पहले दोनों ने तनुश्री को माफी मांगने के लिए कहा। वहीं तनुश्री का कहना है कि वो डर नहीं रही हैं। इस बार वो इंसाफ चाहती हैं। नोटिस भेजकर उन्हें सज बोलने की सजा मिल रही है।