{"_id":"6736c6f67f63fb8ff10d826b","slug":"anshula-kapoor-opened-up-about-the-way-her-mother-raised-her-and-arjun-kapoor-talks-about-the-separation-2024-11-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anshula Kapoor: 'लोग परवरिश के बारे में बात करने लगे', माता-पिता के अलगाव पर खुलकर बोलीं बोनी कपूर की बिटिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anshula Kapoor: 'लोग परवरिश के बारे में बात करने लगे', माता-पिता के अलगाव पर खुलकर बोलीं बोनी कपूर की बिटिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 15 Nov 2024 09:28 AM IST
सार
हाल ही में एक इंटरव्यू में अंशुला ने बताया कि कैसे उनकी मां उनके जीवन में एक अहम इंसान बन गईं। फिल्म निर्माता बोनी कपूर और मोना की बेटी अंशुला ने कहा, "90 के दशक में बड़े होने पर, किसी को भी नहीं पता था कि मेरे माता-पिता के अलग होने पर क्या कहना है।"
विज्ञापन
1 of 5
अंशुला कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @anshulakapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अर्जुन कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। अभिनेता इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब हाल ही में, अभिनेता की बहन अंशुला कपूर ने उन दिनों के याद किया, जब उनके माता-पिता का तलाक हुआ था। अंशुला ने बताया कि उस समय उन्हें दुनियाभर की आलोचनाओं को सहन करना पड़ा था।
2 of 5
अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @anshulakapoor
अंशुला का छलका दर्द
हाल ही में हाउटरफ्लाई पर दिए गए एक इंटरव्यू में अंशुला ने बताया कि कैसे उनकी मां उनके जीवन में एक अहम इंसान बन गईं। फिल्म निर्माता बोनी कपूर और मोना की बेटी अंशुला ने कहा, "90 के दशक में बड़े होने पर, किसी को भी नहीं पता था कि मेरे माता-पिता के अलग होने पर क्या कहना है। लोग पारिवारिक मूल्यों, मेरी परवरिश आदि के बारे में बात करने लगे... मैंने अपने आप को अपने में समेट लिया और यह समझने की कोशिश कर रही थी कि यह क्या है।"
3 of 5
अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
माता-पिता के अलगाव पर कही यह बात
इसके आगे इंटरव्यू में कपूर खानदान में पली-बढ़ी होने के बारे में बात करते हुए अंशुला ने कहा कि यह एक संयुक्त परिवार था, जिसमें उनकी दादी घर चलाती थीं। अंशुला ने कहा, "बेशक, पिताजी काम कर रहे थे, मां काम कर रही थीं, संजय चाचू काम कर रहे थे। आखिरकार, जब हम अपने खुद के घर में रहने चले गए, तो मां को हमारे लिए खड़े होना पड़ा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
अंशुला की मां ने अकेले रखा ध्यान
अंशुला ने मां के बारे में बताते हुए कहा, "वह देखभाल करने वाली, प्यार देने वाली, समस्या हल करने वाली और कमाने वाली थी। वह एक में दोनों माता-पिता थीं, और ऐसा लगता था कि हमारे ख्याल रखने के लिए उनके पास दस हाथ थे।"
साथ में स्पॉट होते हैं सब
बता दें कि मोना से अलग होने के बाद, बोनी ने अभिनेत्री श्रीदेवी से शादी की और उनकी दो बेटियां हुईं - जान्हवी और खुशी। आज अर्जुन कपूर और अंशुला को जान्हवी और खुशी के साथ कई इवेंट्स में साथ में स्पॉट किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।