बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है। तस्वीर में अंशुला पहले के मुकाबले काफी पतली दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पहले और फिर वजन घटाने के बाद की तस्वीर साझा की है। अंशुला ने मिरर सेल्फी शेयर की और एक नोट लिखा कि लोगों को अपने शरीर की तारीफ करनी चाहिए। उन्होंने लिखा, 'अपना मेकअप उतारो, बालों को नीचे आने दो। एक सांस लेते हुए आईने में खुद को देखो,क्योंकि मैं तुम्हें पसंद करती हूं।'
Weight Loss Transformation: अंशुला कपूर ने वजन घटाने के बाद शेयर की मिरर सेल्फी, फैंस बोले- ये तो फायर है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 25 Feb 2022 06:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन