Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Bhojpuri: Akshara Singh and Khesari Lal yadav new song 'Bawal Karenge released audience Liked the pair Akshara and Khesari Lal
{"_id":"6218d467fc59a1256d1d665b","slug":"bhojpuri-bhojpuri-akshara-singh-and-khesari-lal-yadav-new-song-bawal-karenge-released-audience-liked-the-pair-akshara-and-khesari-lalakshara-singh-and-khesari-lal-yadav-new-song-bawal-karenge-released-audience-liked-the-pair-akshara-and-khesari-lal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: अक्षरा सिंह और खेसारी लाल का नया गाना ‘बवाल करेंगे’ रिलीज, दर्शकों को पसंद आ रही दोनों की जोड़ी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: अक्षरा सिंह और खेसारी लाल का नया गाना ‘बवाल करेंगे’ रिलीज, दर्शकों को पसंद आ रही दोनों की जोड़ी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 25 Feb 2022 06:36 PM IST
सार
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रियता दिन- प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि दर्शक बेसब्री से भोजपुरी फिल्मों और इसके गानों का इंतजार करते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की बढ़ती लोकप्रियता के कारण ही आज भोजपुरी गाने देश भर में मशहूर हो चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 5
भोजपुरी गाना 'बवाल करेंगे' रिलीज
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रियता दिन- प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि दर्शक बेसब्री से भोजपुरी फिल्मों और इसके गानों का इंतजार करते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की बढ़ती लोकप्रियता के कारण ही आज भोजपुरी गाने देश भर में मशहूर हो चुके हैं। ऐसे में अब देश भर में मौजूद भोजपुरी गानों के फैंस के लिए सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक नया गाना लेकर आए हैं। दोनों की इस जोड़ी को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। दोनों की यह जोड़ी दर्शकों को हमेशा से ही काफी पसंद रहे हैं। इसलिए अक्षरा और खेसारी के रिलीज हुए कई गानों को दर्शकों की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।
इसी बीच अब होली से पहले अक्षरा सिंह और खेसारी लाल ने अपना एक और नया गाना यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है। बवाल करेंगे नाम के इस गाने के यूट्यूब पर आते ही दर्शक इसके दीवाने हो गए है। इस गाने को दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ ही घंटों में इस गाने को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं।
2 of 5
भोजपुरी गाना 'बवाल करेंगे' रिलीज
- फोटो : यूट्यूब
अक्षरा सिंह और खेसारी लाल के इस गाने को मनोज मतलबी में लिखा है, जबकि इसे संगीत अविनाश झा ने दिया है। अपने इस नए म्यूजिक वीडियो में अक्षरा और खेसारी शानदार डांस करते भी नजर आ रहे हैं। स्क्रीन पर दोनों की जोड़ी एक बार फिर कमाल करती नजर आ रही है।
3 of 5
अक्षरा सिंह, खेसारी लाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
होली के मौके पर रिलीज हुआ यह गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। दरअसल, होली के त्योहार के करीब आते ही भोजपुरी कलाकारों द्वारा लगातार होली के गीत रिलीज किए जा रहे हैं। यूट्यूब पर रिलीज हुए इस गाने को अब तक 14 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षरा सिंह, खेसारी लाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने गाने को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया से खुश अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खेसारी लाल यादव के साथ अपनी एक रील शेयर की है। इस छोटे से वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'बवाल करेंगे! जनाब बवाल तो कर ही दिया आप लोगों ने। 5 घंटों में एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जो बहुत बड़ी बात है। एक तरफ अक्षरा एक तरफ खेसारी अब आपकी बारी।'
विज्ञापन
5 of 5
अक्षरा सिंह, खेसारी लाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने इस वीडियो के जरिए लोगों से इस गाने पर रील बनाकर उन्हें टैग करने की भी अपील की है। यह पहली बार नहीं है जब अक्षरा और खेसारी की जोड़ी दर्शकों का मनोरंजन कर रही हो। इससे पहले हाल ही में दोनों ने वैलेंटाइंस डे के मौके पर बॉलीवुड सॉन्ग ड्रीम में एंट्री का भोजपुरी वर्जन रिलीज किया था। जबकि उससे पहले उन्होंने बादशाह के मशहूर गाने पानी पानी के भोजपुरी वर्जन में भी स्क्रीन शेयर की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।