{"_id":"6218cd5375b0cf2fce751b3e","slug":"neetu-kapoor-gave-review-of-alia-bhatt-film-gangubai-kathiawadi-said-must-watch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gangubai Kathiawadi: होने वाली बहू आलिया भट्ट के अभिनय से खुश हुईं नीतू कपूर, फिल्म देखकर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Gangubai Kathiawadi: होने वाली बहू आलिया भट्ट के अभिनय से खुश हुईं नीतू कपूर, फिल्म देखकर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 25 Feb 2022 06:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट, नीतू कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और आते ही ये फिल्म फैंस के दिलों पर छा गई। आलिया की इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। पहले दिन जब फिल्म का रिव्यू सामने आया, तो उसमें आलिया की एक्टिंग और फिल्म को शानदार नंबर दिए गए। सितारों ने भी आलिया भट्ट की इस फिल्म को खूब पसंद किया, जिस वजह से हर कोई सोशल मीडिया पर आलिया की तारीफ कर रहा है। वहीं, अब आलिया भट्ट की फिल्म रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने भी देख ली है और उन्होंने इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल, नीतू कपूर ने फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ देखने के बाद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस स्टोरी में नीतू कपूर ने आलिया की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का पोस्टर लगाया है, जिसमें आलिया बहुत ही टशन के साथ बैठी हुई हैं।
2 of 5
नीतू कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पोस्टर के साथ नीतू कपूर ने लिखा, ‘देखो आलिया ने कैसे बॉल को पार्क के बाहर फेंक दिया है। चौक्के छक्के उड़ा दिए है।’ इस पोस्ट से साफ है कि नीतू कपूर को अपनी होने वाली बहू आलिया की फिल्म काफी पसंद आई है और उन्होंने फैंस से भी फिल्म को देखने की बात कही है।
3 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नीतू कपूर के इस पोस्ट पर आलिया भट्ट ने भी प्रतिक्रिया दी है। आलिया ने नीतू की इस इंस्टा स्टोरी को रीशेयर किया है और साथ ही लिखा है, ‘लव यू।’ नीतू कपूर के अलावा, जान्हवी कपूर, मलाइका अरोड़ा, अनिल कपूर जैसे कई सितारों ने आलिया के काम की तारीफ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ रिलीज होने के बाद आलिया भट्ट ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने फिल्म के रिलीज होने पर खुशी जताई है। इस पोस्ट में आलिया ने फिल्म के गाने की क्लिप शेयर की है, जिसमें आलिया गरबा करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘गंगू आ गई सिनेमा में।’
विज्ञापन
5 of 5
आलिया भट्ट, शांतनु माहेश्वरी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के एक दृश्य के दौरान
- फोटो : insta
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट गंगूबाई का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। फिल्म में उनकी शानदार एक्टिंग और दमदार डायलॉग्स ने लोगों दिल जीत लिया। आलिया के अलावा इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन भी दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। वह फिल्म में रहीम लाला का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म से एक्टर और डांसर शांतनु माहेश्वरी ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।