फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gangubai Kathiawadi: आलिया के चेहरे पर दिखी गंगूबाई रिलीज होने की खुशी, पोस्ट शेयर कर बोलीं- चांद आ गया...

Fri, 25 Feb 2022 05:25 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 25 Feb 2022 05:25 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali Alia Bhatt starrer film Gangubai Kathiawadi released in theaters actress says gangu aagayi cinemas me
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' कई दिनों से  लगातार चर्चा में बनी हुई थी, आखिरकार अब दर्शकों का इंतजार खत्म हो चुका है। आज 'गंगूबाई काठियावाड़ी' सिनेमा घरों में रिलीज हो गई है। आलिया भट्ट इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही थीं और उन्होंने इसे हिट बनाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए आलिया ने लगातार अपनी तस्वीरें और फिल्म से जुड़ी कई चीजों को सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं और हर पोस्ट में एक्ट्रेस ने किसी न किसी तरह से अपनी फिल्म गंगूबाई की झलक जरूर दिखाई। यहां तक कि इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोगों में भी इसके डायलॉग पर रील बनाने का भी काफी क्रेज देखने को मिला है। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज को लेकर आलिया ने फिर एक पोस्ट की थी और दर्शकों को रिमांइडर दिलाया था। अब फिल्म के रिलीज होने की खुशी में भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

Sanjay Leela Bhansali Alia Bhatt starrer film Gangubai Kathiawadi released in theaters actress says gangu aagayi cinemas me
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट गंगूबाई का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। फिल्म के ट्रेलर में उनकी शानदार अदायगी और दमदार डायलॉग्स ने लोगों दिल जीत लिया। आलिया के अलावा इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन भी दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। वह गंगूबाई काठियावाड़ी में रहीम लाला का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म से एक्टर और डांसर शांतनु माहेश्वरी भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gangubai 🤍🙏 (@aliaabhatt)

Sanjay Leela Bhansali Alia Bhatt starrer film Gangubai Kathiawadi released in theaters actress says gangu aagayi cinemas me
Gangubai Kathiawadi - फोटो : Instagram

अगर बात फिल्म की करें तो संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी मुंबई की क्वीन कही जाने वाली गंगूबाई के जीवन पर आधारित है। ये फिल्म एक महिला के विपरीत हालातों में होते हुए भी उसके सशक्त बनने की कहानी को दिखाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali Alia Bhatt starrer film Gangubai Kathiawadi released in theaters actress says gangu aagayi cinemas me
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस के बीच गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर बज बना हुआ है। समीक्षकों और कई सेलेब्स ने भी इस फिल्म के साथ आलिया के दमदार अभिनय की तारीफ की है। कोविड के मामले कम होने के बाद यह पहली बड़े बजट की फिल्म रिलीज हुई है। ऐसे में देखना है होगा कि गंगूबाई बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करती है।

विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali Alia Bhatt starrer film Gangubai Kathiawadi released in theaters actress says gangu aagayi cinemas me
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विवादों में भी आ गई थी गंगूबाई काठियावाड़ी-
हाल ही में आलिया भट्ट की ये फिल्म विवादों में भी घिर गई थी। इस फिल्म से गंगूबाई की छवि खराब करने की दलील देते हुए फिल्म की रिलीज को रोकने की याचिका दायर की गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए रिलीज को हरी झंडी दे दी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed