{"_id":"5d4267a18ebc3e6cc30e96f1","slug":"anshula-kapoor-startup-now-fans-can-meet-bollywood-celebs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई खत्म होते ही बोनी कपूर की बेटी ने शुरू किया काम, आलिया-वरुण सहित सेलेब्स से ऐसे मिल पाएंगे आप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पढ़ाई खत्म होते ही बोनी कपूर की बेटी ने शुरू किया काम, आलिया-वरुण सहित सेलेब्स से ऐसे मिल पाएंगे आप
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 01 Aug 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
alia, varun
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मी सितारों का उनके चाहने वालों से सीधा संवाद बनाने की एक अनूठी कोशिश अंशुला कपूर ने शुरू की है। फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कोलंबिया यूनीवर्सिटी के बार्नार्ड कॉलेज से अरबन स्टडीज में स्नातक की डिग्री हासिल करके लौटी हैं और अपना नया स्टार्टअप उन्होंने अभिनेताओं को उनके चाहने वालों से सीधे जोड़ने के लिए शुरू किया है।
2 of 5
Anshula
- फोटो : file photo
इस पहल में अंशुला को जिन सितारों का अभी तक साथ मिला है, उनमें वरुण धवन, आलिया भट्ट और प्राजक्ता कोली प्रमुख हैं। अंशुला का शुरू किया फैनकाइंड नाम का ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जरूरतमंद लोगों की मदद भी करेगा। अपने पसंदीदा सितारों के साथ तरह तरह के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही सितारों के फैंस किसी सामजिक उद्देश्य के लिए इस प्लेटफॉर्म के लिए आर्थिक मदद भी कर सकेंगे। मशहूर सितारे फैनकाइंड के जरिए अपने फैंस के साथ कभी किचन में दिखेंगे तो कभी क्रिकेट के मैदान पर।
3 of 5
Anshula
- फोटो : file photo
जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अंशुला ने ऑन लाइन दान देने वालों के बीच सबसे लोकप्रिय गिव इंडिया नामक कंपनी से समझौता किया है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए दान देने वालों को फैनकाइंड उनके पसंदीदा सितारों के साथ संवाद स्थापित करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anshula
- फोटो : file photo
फैनकाइंड की संस्थापक अंशुला कपूर इस बारे में कहती हैं, ‘हमारे इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य बहुत ही साधारण है। इसके जरिए हम सितारों के चाहने वालों को एक ऐसा अनुभव देना चाहते हैं जो उनके लिए जीवन भर की यादगार बन जाए और साथ ही हम देश भर में जहां भी जरूरत हो वहां आर्थिक मदद भी पहुंचा सकें।’
विज्ञापन
5 of 5
Anshula and Arjun
- फोटो : file photo
स्थापना के पहले साल में अंशुला कम से कम 30 सहायता कार्यक्रम देश में शुरू करने का इरादा रखती हैं। वह चाहती हैं कि सामाजिक कार्यों मे लगे गैर सरकारी संगठनों को अगर सही तरीके से आर्थिक मदद मिलती रहे तो उनका पूरा ध्यान सामाजिक कार्यों पर ही लगेगा, अभी ये संगठन अपना बहुत सारा समय अपने कामों के लिए धन का प्रबंध करने में ही व्यतीत कर देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।