फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Modern Love Chennai: हिंदी-तेलुगू के बाद अब तमिल संस्करण की बारी, चेन्नई के कैनवास पर रची छह अनूठी प्रेम कहानी

Tue, 09 May 2023 11:28 AM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 09 May 2023 11:28 AM IST
विज्ञापन
Anthology Series MOdern Love Chennai Release Date Out When and where to watch Raju Murgan Balaji Krishan Kumar
मॉडर्न लव: चेन्नई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्राइम वीडियो की बहुप्रतीक्षित एंथोलॉजी सीरीज 'मॉडर्न लव: चेन्नई' के रिलीज की तारीख सामने आ गई है। ‘मॉडर्न लव’ अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशंसित सीरीज है। और, इसके हिंदी और तेलुगू अनुकूलन के बाद श्रृंखला का तीसरा रूपांतरण अब तमिल में रिलीज होने जा रहा है। अपने पहले दोनों अनुकूलन की तरह ही 'मॉडर्न लव: चेन्नई' में तमिल सिनेमा के कई विख्यात कलाकार और निर्देशक अपना हुनर आजमाने जा रहे हैं।

Anthology Series MOdern Love Chennai Release Date Out When and where to watch Raju Murgan Balaji Krishan Kumar
बालाजी शक्तिवेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'मॉडर्न लव: चेन्नई' तमिल भाषा में देखने को मिलेगा। इस सीरीज के लिए निर्माता के तौर पर भारती राजा, बालाजी शक्तिवेल, राजुमुरुगन, कृष्णकुमार रामकुमार, अक्षय सुंदर और त्यागराजन कुमारराजा एक साथ आए हैं। एंथोलॉजी 'मॉडर्न लव: चेन्नई’  के छह एपिसोड होंगे और हर एपिसोड के निर्देशक और कलाकार अलग-अलग हैं। सीरीज के पहले एपिसोड का नाम 'लालगुंडा बोम्मीगल' है जिसका निर्देशन राजुमुरुगन ने किया है। वहीं 'इमाईगल' नाम के इस दूसरे एपिसोड को बालाजी शक्तिवेल निर्देशित किया है। तीसरा एपिसोड 'कधल एनबधु कन्नुला हार्ट इरुक्कुरा इमोजी' है जिसका निर्देशन किया है कृष्णकुमार रामकुमार ने।

Anthology Series MOdern Love Chennai Release Date Out When and where to watch Raju Murgan Balaji Krishan Kumar
मॉडर्न लव: चेन्नई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एंथोलॉजी 'मॉडर्न लव: चेन्नई’ का चौथा एपिसोड 'मार्गजी' को अक्षय सुंदर ने बनाया है। 'परवई कुटिल वाज़हुम मंगल' सीरीज का पांचवा एपीसोड है जिसके निर्देशन भारतीराजा हैं। सीरीज का अंतिम एपीसोड 'निनैवो ओरु परवई' थियागराजन कुमारराजा ने निर्देशित किया है। सीरीज में संगीत दिया है इलैयाराजा ने। वहीं हर एपिसोड में अलग अलग कलाकारों को देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anthology Series MOdern Love Chennai Release Date Out When and where to watch Raju Murgan Balaji Krishan Kumar
मॉर्डन लव मुंबई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एंथोलॉजी 'मॉडर्न लव: चेन्नई’ का निर्माण किनो फिस्ट के बैनर तले किया गया है। इस एंथोलॉजी सीरीज की पूरी कहानी चेन्नई शहर में दर्शाई गई है। इसरी रिलीज का दिन 18 मई तय किया गया है। सीरीज से जुड़े निर्माताओं के अनुसार, छह एपिसोड की इस एंथोलॉजी में कई रोचक बातें हैं। सीरीज चेन्नई शहर में सेट की गई मनोरम और विशिष्ट प्रेम कहानियों का संग्रह है, जो रिश्तों की पड़ताल करती हैं, सीमाओं को तोड़ती हैं और प्रेम के प्रति  दर्शकों के दृष्टिकोण को व्यापक बनाती हैं।

यह भी पढ़ें: सुनील शेट्टी ने साझा की केएल राहुल किया हेल्थ अपडेट, वर्ल्ड कप को लेकर कही यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed