फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुदीप्तो सेन की फिल्म को समाज के एक वर्ग और राज्य सरकार की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। विवादों के बीच फिल्म को तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बैन कर दिया गया है। फिल्म की रिलीज से पहले ही 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने 'द केरल स्टोरी' की टीम को चेतावनी दी थी कि इस फिल्म को लेकर उन्हें नफरत का सामना करना पड़ेगा। वहीं, अब इस पर अनुपम खेर ने फिल्म को प्रोपेगेंडा कहे जाने पर करने पर खुलकर बात की।
Anupam Kher: इन लोगों ने ही किया था 'द कश्मीर फाइल्स' का विरोध, 'द केरल स्टोरी' विवाद पर बोले अनुपम खेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में दिए इंटरव्यू में अनुपम खेर ने कहा कि फिल्म का विरोध उन्हीं लोगों द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' का विरोध किया था। ये वही चेहरे हैं, जो ऐसी फिल्मों का विरोध कर रहे हैं और उन्हें हर जगह देखा जा सकता है। सीएए विरोध हो या शाहीन बाग विरोध या जेएनयू विरोध। ये वही चेहरे थे, जिन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' की आलोचना की थी। मैं उनका मकसद नहीं जानता और न ही उन पर ध्यान देने में विश्वास रखता हूं।
Nawazuddin Siddiqui: नवाज के साथ कैसा व्यवहार करते हैं सलमान-शाहरुख और आमिर? दंग कर देगी अभिनेता की आपबीती
साथ ही अनुपम ने फिल्म को प्रोपेगैंडा कहे जाने पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि मैंने फिल्म नहीं देखी है, लेकिन मुझे खुशी है कि लोग ऐसी फिल्में बना रहे हैं, जो वास्तविकता के करीब हैं और जिन लोगों को यह लगता है कि यह प्रचार है, वह उस विषय पर फिल्में बनाने के लिए स्वतंत्र हैं, जो उन्हें सही लगती है। कोई उन्हें रोक नहीं रहा है।
Vipul Shah: बंगाल में द केरल स्टोरी के बैन पर विपुल शाह ने किया रिएक्ट, बोले- कानूनी लड़ाई लड़ेंगे
सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी 'द केरल स्टोरी' में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इडनानी और सोनिया बलानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं। बता दें कि यह फिल्म ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से आलोचनाओं का सामना कर रही है, जिसमें दावा किया गया है कि राज्य की 32,000 लड़कियां लापता हो गईं और आईएसआईएस द्वारा इस्लाम में परिवर्तित हो गईं।
Jee Le Zara: प्रियंका-आलिया और कटरीना की फिल्म पर बड़ा अपडेट, रीमा कागती ने बताया कब शुरू होगी शूटिंग
वहीं, अनुपम खेर की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो वह अगली बार फिल्म IB71 में दिखाई देंगे, जिसमें विद्युत जामवाल, विशाल जेठवा, अश्वथ भट्ट, दलीप ताहिल, डैनी सूरा, सुव्रत जोशी और दिवाकर ध्यानी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म संकल्प रेड्डी के निर्देशन में बनी है। यह फिल्म 12 मई को रिलीज होने वाली है। साथ ही अनुपम कंगना रणौत के साथ फिल्म 'इमरजेंसी' में भी नजर आएंगे।
JD Majethia: एवरेस्ट फतेह की तैयारियों में खिचड़ी के मेकर जेडी मजीठिया, बसेकैम्प से वीडियो शेयर कर दी जानकारी