फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AR Rahman: ए आर रहमान ने नई पीढ़ी के लिए जताई चिंता, चीन के स्कूल का वीडियो शेयर कर कही यह बात

Tue, 09 May 2023 10:34 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 09 May 2023 10:34 AM IST
विज्ञापन
AR Rahman Raise concern on artificial intelligence shares video of china school
ए आर रहमान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

एक दिग्गज ब्रिटिश साइंटिस्ट के ताजा कदम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर में भूचाल ला दिया है। कंप्यूटर साइंस की उभरती हुई टेक्नोलॉजी है, जिसने आम आदमी को हैरान कर दिया है। लेकिन ये वरदान है या अभिशाप, ये चिंता देश के दिग्गज म्यूजिशियन एआर रहमान ने जताई है। उन्होंने AI टेक्नोलॉजी को लेकर एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनका पोस्ट देखने के बाद फैंस भी उनकी बातों से सहमत नजर आ रहे हैं।

AR Rahman Raise concern on artificial intelligence shares video of china school
ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

कंपोजर-सिंगरए आर रहमान ने नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सर्विसेज की आई बाढ़ को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जो मूल रूप से 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' द्वारा बनाया गया था। इसमें दिखाया गया है कि कैसे चीन के स्कूल, स्टूडेंट्स और उनकी परफॉर्मेंस को ट्रैक करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं।

AR Rahman Raise concern on artificial intelligence shares video of china school
ए आर रहमान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

वीडियो में स्कूल के स्टूडेंट्स को AI हेडबैंड पहने हुए दिखाया गया है, जो ये माप सकता है कि कौन सबसे अच्छा फोकस कर सकता है। हेडबैंड की मदद से उनकी अटेंशन को डॉक्युमेंट की तरह बनाकर उस डेटा को रिपोर्ट में कन्वर्ट कर सकते हैं, जिसे पैरेंट्स और टीचर्स के साथ शेयर किया जा सकता है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, ये हेडवियर ब्रेन के न्यूरॉन्स के इलेक्ट्रिक सिग्नल्स को मापता है और एल्गोरिदम का इस्तेमाल करके अटेंशन स्कोर में ट्रांसलेट करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
AR Rahman Raise concern on artificial intelligence shares video of china school
ए आर रहमान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इस वीडियो में ये भी दिखाया गया है कि स्कूल में रोबोट अटेंडेंस लेते हैं, पढ़ाते हैं और बच्चों के बिहेवियर का एनालिसिस करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, स्टूडेंट्स ऐसी यूनिफॉर्म पहनते हैं, जिसमें ऐसी चिप्स लगी हैं, जो उनकी लोकेशन का पता लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बंगाल में द केरल स्टोरी के बैन पर विपुल शाह ने किया रिएक्ट, बोले- कानूनी लड़ाई लड़ेंगे

विज्ञापन
AR Rahman Raise concern on artificial intelligence shares video of china school
ए आर रहमान

इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एआर रहमान ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे नई पीढ़ी पर दया आती है... क्या वे एक ही समय में धन्य और शापित हैं? सिर्फ वक्त ही बताएगा। सिंगर के पोस्ट पर कई लोगों ने भी कॉमेंट कर यही चिंता जाहिर की है। किसी ने लिखा कि ये बच्चों के लिए स्कूल के फन को खत्म कर देगा। दूसरे ने लिखा कि ये वरदान नहीं, बल्कि अभिशाप है।

यह भी पढ़ें: नवाज के साथ कैसा व्यवहार करते हैं सलमान-शाहरुख और आमिर? दंग कर देगी अभिनेता की आपबीती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed