फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: तीन दिन में अंतिम ने कमाए इतने करोड़ और कंगना की जिंदगी में खास शख्स की एंट्री, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Mon, 29 Nov 2021 07:21 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 29 Nov 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
antim earned 18 crore kangana ranaut romantic note ankita lokhande vicky jain marriage date read top 10 entertainment news
अंतिम, कंगना रणौत - फोटो : Social Media

अपने बहनोई आयुष शर्मा को फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ से एक्शन हीरो बना देने वाले अभिनेता और फिल्म निर्माता सलमान खान का पत्ता इस बार बिल्कुल सही पड़ा है। फिल्म ने रिलीज के पहले तीन दिन में ही करीब 18 करोड़ रुपये की कमाई करने के साथ ही न सिर्फ आयुष शर्मा का करियर बचा लिया है बल्कि सलमान खान को भी अपने ही घर की एक और कलाकर को अगले महीने लॉन्च करने का नया हौसला भी दे दिया है। चर्चा है कि आयुष शर्मा की फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ का कारोबार संतोषजनक स्तर पर पहुंचते ही सलमान अपनी भांजी की लॉन्चिंग का एलान करने वाले हैं। बहन अलवीरा और दूसरे बहनोई अतुल अग्निहोत्री की बेटी अलीजेह की लॉन्चिंग की ट्रेनिंग सलमान खान की देखरेख में पिछले तीन साल से चलती रही है। आइए जानते हैं अलीजेह के बारे में और सलमान खान के लॉन्च किए उन सितारों के बारे में जो या तो उनके करीबियों के बच्चे हैं..


 
‘अंतिम’ ने तीन दिन में कमाए 18 करोड़: अब भांजी को लॉन्च करेंगे सलमान, इन बच्चों के भी बने ‘गॉडफादर’



 
antim earned 18 crore kangana ranaut romantic note ankita lokhande vicky jain marriage date read top 10 entertainment news
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत उन सितारों में से हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर फैंस फॉलो करते हैं। कंगना ने फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से इतने बड़े फैंस की लिस्ट तैयार की है। ट्विटर पर बैन हो चुकीं कंगना अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने विचार साझा करती हैं, जो ज्यादातर सामाजिक मुद्दों से प्रेरित होते हैं। लेकिन इस बार सोमवार की शुरुआत उन्होंने एक रोमांटिक नोट से की है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्यारे कैप्शन के साथ दो बेहद प्यारी पोस्ट साझा की है। पहले तस्वीर में दो लोगों को गले लगते हुए दिखाया गया है, जिसके कैप्शन में कंगना ने लिखा है, तेरे लिए हम हैं जिए...कितने सितम हम पे सनम... वहीं दूसरी पोस्ट में कंगना ने अपने बचपन की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, मैं एक साधारण लड़की हूं, मेरे बारे में कुछ खास नहीं है सिवाय इसके कि मैं प्यार की सुंदरता में विश्वास करती हूं और यही मुझे इस खूबसूरत दुनिया से मिला है।


 
Instagram: कंगना रणौत की जिंदगी में हो चुकी है किसी 'खास' की एंट्री, ये पोस्ट कर रही लव लाइफ की तरफ इशारा





 
antim earned 18 crore kangana ranaut romantic note ankita lokhande vicky jain marriage date read top 10 entertainment news
Zakir Khan,Munawar Faruqui - फोटो : सोशल मीडिया

अपने कॉमेडी शो में हिंदू देवी-देताओं को लेकर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के शो को निरस्त करने का आदेश जारी किया गया। जिसके बाद मुनव्वर फारुकी ने रविवार को ऐसा इशारा किया कि वे कॉमेडी छोड़ रहे हैं। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'नफरत जीत गई, आर्टिस्ट हार गया।' हालांकि इस विवाद के बीच सोशल मीडिया पर जाकिर खान की चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल जब मुनव्वर फारुकी के कॉमेडी कंटेंट पर सवाल उठा तो कुछ यूजर्स ने उनके समर्थन में कहा कि वे सिर्फ मुस्लिम होने की सजा भुगत रहे हैं। मुस्लिम होने की वजह से ही हमेशा उन्हें टारगेट किया जाता है लेकिन इस बीच कुछ यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने मुनव्वर फारुकी को ट्रोल करते हुए कहा, दुनिया में और भी मुस्लिम कॉमेडियन्स हुए हैं जिन्हें भारत में खूब पसंद किया जाता है। एक यूजर ने लिखा- जाकिर खान भी मुस्लिम है और सभी उसे बहुत पसंद करते हैं।
 

Zakir Khan: 'मुस्लिम होने की वजह से मुनव्वर फारुकी को टारगेट किया गया', यूजर्स ने उठाए सवाल तो जाकिर खान का नाम लेकर लोगों ने दिए जवाब





 
विज्ञापन
विज्ञापन
antim earned 18 crore kangana ranaut romantic note ankita lokhande vicky jain marriage date read top 10 entertainment news
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani - फोटो : Instagram

करण जौहर की फिल्म रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट सामने आ गई है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म साल 2023 में 10 फरवरी को रिलीज होगी। करण जौहर ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी घोषणा की है। करण जौहर ने लिखा- 7 सालों के बाद, मुझे यहां आकर, यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेरी अगली फिल्म #RockyAurRaniKiPremKahani पारिवारिक मूल्यों पर आधारित प्रेम कहानी होगी। यह फिल्म 10 फरवरी, 2023 को रिलीज हो रही है।  इन दिनों आलिया और रणवीर दिल्ली में अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) की शूटिंग कर रहे हैं। सेट से दोनों की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। इस फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में हैं। बीते दिनों धर्मेंद्र को भी दिल्ली में ई-रिक्शा की सवारी करते देखा गया।
 

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: 2023 में रिलीज होगी आलिया और रणवीर की फिल्म, करण जौहर ने की घोषणा

 


 
विज्ञापन
antim earned 18 crore kangana ranaut romantic note ankita lokhande vicky jain marriage date read top 10 entertainment news
केबीसी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

‘कौन बनेगा करोड़पति’ टीवी का सबसे हिट रियलिटी शो है, जिसके सवाल-जवाब और अमिताभ बच्चन का अंदाज फैंस को काफी ज्यादा पसंद आता है। इस गेम के 12 सीजन आ चुके हैं और 13वां सीजन इन दिनों टीवी पर चल रहा है। इस गेम शो में कई कंटेस्टेंट करोड़पति और लखपति बनकर खेल से लौट चुके हैं। दूसरी तरफ बॉलीवुड सेलेब्स का तड़का भी अमिताभ बच्चन के इस खेल में देखने मिलता है, जिस वजह ये रियलिटी शो काफी चर्चा में रहता है। अमिताभ बच्चन के इस शो के 1000 एपिसोड पूरे हो गए हैं और इसी खुशी में केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा और नातिन नव्या नवेली नंदा पहुंचीं। इस मौके पर बच्चन परिवार की तीन जनरेशन ने मिलकर खूब मस्ती की। इतना ही नहीं, इस मौके पर अमिताभ बच्चन भावुक भी होते नजर आए।
 

KBC 13: केबीसी के एक हजार एपिसोड पूरे होने पर भावुक हुए अमिताभ, 21 साल का सफर देख बोले- ‘दुनिया बदल गई’



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed