हम साथ-साथ है और कई बड़ी फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री के रूप में काम कर चुकी नीलम कोठारी के पति अभिनेता समीर सोनी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। साल 2011 में समीर सोनी ने नीलम कोठारी से शादी रचाई। लेकिन नीलम से पहले साल 1996 में समीर सोनी ने पहली शादी की थी, जो छह महीने में ही टूट गई। अब काफी सालों के बाद समीर सोनी ने अपनी पहली शादी टूटने का कारण बताया। दरअसल समीर सोनी ने एक डायरी लिखी लिखी जिसका टाइटल था, ‘माई एक्सपरिमेंट विद साइलेंस: द डायरी ऑफ इंन्ट्रोंवर्ट।
खुलासा: समीर सोनी ने अपनी पहली शादी टूटने की बताई वजह, कहा- मुझे मिली ये बड़ी सीख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
6 महीने में अलग होने का लिया फैसला
समीर सोनी ने मीडिया चैनल से खास बातचीत में बताया कि जब उन्होंने अपनी पहली पत्नी राजलक्ष्मी से अलग होने का फैसला किया उस दौरान वो अपनी पहली फिल्म ‘चाइना गेट’ की शूटिंग में व्यस्त थे। समीर ने कहा, ‘वो मेरे जीवन की ऐसी रात थी जिसे मैं कभी भी नहीं भुला सकता। मैं अपनी पत्नी को तलाक देना चाहता था इसलिए मुझे बार-बार यही लग रहा था मेरी निजी जिंदगी फेल हो चुकी है। मुझे लगा है मैं और राजलक्ष्मी अपने रिश्ते को अधिक समय दे सकते थे क्योंकि हमारी शादी को छह महीने ही हुए थे।
पुराने रिश्ते ने काफी कुछ सिखाया
समीर सोनी ने कहा मेरे पहले रिश्ते ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। किसी भी चीज पर न तो बहुत जल्दी यकीन करना चाहिए और न ही किसी चीज को जल्दी छोड़ना चाहिए। आपको किसी भी रिश्ते या किसी भी चीज को वक्त देना पड़ेगा। जब आप एक चीज में पड़ जाते हो तो आपको लगता है सब अच्छा होना चाहिए, लेकिन कभी-कभी ऐसा नहीं होता।
समीर सोनी ने नीलम से की शादी
पहली पत्नी राजलक्ष्मी से अलग होने के बाद समीर सोनी ने दूसरी शादी अभिनेत्री नीलम कोठारी से की। इन-दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया उसके बाद साल 2011 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि समीर के साथ-साथ नीलम कोठारी की भी ये दूसरी शादी ही थी। दोनों की शादी को काफी साल हो चुके हैं और वो बहुत खुश हैं।
3 साल तक नीलम को किया था डेट
इन दोनों की पहली मुलाकात एकता कपूर ने करवाई थी। एकता और नीलम बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों पहली ही मुलाकात में एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने समय लिया और अपनी पहली शादी टूटने के बाद तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इन दोनों ने अपने रिश्ते की खबर कानों-कान किसी को नहीं होने दी।