{"_id":"5e3b91428ebc3ee5d522246d","slug":"anu-aggarwal-revealed-hit-film-aashiqui-side-effect-says-my-landlord-asked-me-to-find-a-new-hous","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनु अग्रवाल ने बताए 'आशिकी' की कामयाबी के साइड इफेक्ट्स, 'मुझे इसलिए नया घर ढूंढने को कहा गया'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनु अग्रवाल ने बताए 'आशिकी' की कामयाबी के साइड इफेक्ट्स, 'मुझे इसलिए नया घर ढूंढने को कहा गया'
Thu, 06 Feb 2020 03:50 PM IST
शिप्रा सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 06 Feb 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
Aashiqui film cast at Kapil Sharma show
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी कभी लोकप्रियता भी सितारों के मुश्किल खड़ी कर देती है। ऐसा ही कुछ हुआ था मशहूर अभिनेत्री अनु अग्रवाल के साथ उनकी पहली फिल्म 'आशिकी' के सुपरहिट होने के बाद हुआ। अपनी रोमांटिक फिल्म 'आशिकी' के 30 साल पूरे होने पर कपिल शर्मा शो में अनु के साथ उनके आशिकी के को-स्टार्स राहुल रॉय और दीपक तिजोरी ने भी अपनी यादें लोगों के साथ साझा कीं।
Aashiqui film cast at Kapil Sharma show
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
अनु अग्रवाल बताती हैं, "मुझे याद है फिल्म की रिलीज के एक दिन बाद मेरे घर के बाहर फैंस की भीड़ जमा हो गई थी। मैं रोज की तरह सोकर उठी और स्विमिंग के लिए जाने वाली थी कि मैंने देखा कि मेरी एक झलक पाने के लिए मेरे घर के बाहर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए हैं! इतना ही नहीं, मैंने सड़कों और दीवारों पर 'अनु आई लव यू' के संदेश भी लिखे देखे, ठीक उसी तरह जिस तरह राहुल ने इस फिल्म में किया था। मुझे याद है उन दिनों ऑटोरिक्शा वाले सिर्फ आशिकी के गाने बजाते थे। सही मायनों में आशिकी एक ऐतिहासिक घटना थी।"
Aashiqui film cast at Kapil Sharma show
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उनकी लोकप्रियता उनके लिए मुश्किल बन गई। उनके मकान मालिक ने उनसे नया घर ढूंढने को कहा और फिर उन्हें वह घर खाली भी करना पड़ा था। अनु बताती हैं, "एक हफ्ते बाद मेरे मकान मालिक ने मुझे फोन करके कहा कि मैं अपने लिए नया घर ढूंढ लूं क्योंकि बहुत-से पत्रकार मेरा इंटरव्यू लेने आते थे और इससे उन्हें डिस्टर्ब हो रहा था। मुंबई में अकेले घर तलाशना मेरे लिए बड़ा मुश्किल था क्योंकि उन दिनों बहुत कम लड़कियां अकेले रहती थीं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Anu Aggarwal
- फोटो : file photo
इस शो के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि महेश भट्ट ने अनु को 'वन टेक आर्टिस्ट' की उपाधि दी थी, क्योंकि वो अपने सभी दृश्य एक ही बार में शूट कर लेती थीं। उन्होंने बताया कि जैसे ही महेश भट्ट ने कहा कि केवल अनु अग्रवाल ही आशिकी की अनु का रोल निभा सकती हैं तो उन्हें इसके लिए हां कहने में छह महीने का समय लगा।
साउथ एक्टर विजय से टैक्स चोरी मामले में हुई पूछताछ, फिल्म के सेट पर पहुंचे आयकर अधिकारी
साउथ एक्टर विजय से टैक्स चोरी मामले में हुई पूछताछ, फिल्म के सेट पर पहुंचे आयकर अधिकारी