फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी ऑडिशन में नोरा फतेही का खूब उड़ाया जाता था मजाक, 'बाहुबली' के बाद ऐसे बनीं हिट गर्ल

Thu, 06 Feb 2020 03:31 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 06 Feb 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
actress nora fatehi birthday special know about her life journey
nora fatehi - फोटो : social media
एक्ट्रेस नोरा फतेही भले ही फिल्मों में लीड हीरोइन बनकर ना आई हों लेकिन उनके आइटम सॉन्ग सुपरहिट हुए हैं । आज नोरा फतेही का जन्मदिन है । नोरा का जन्म 1992 को कनाडा में हुआ था । आज वो अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। बॉलीवुड में आने से पहले नोरा एक डांसर और मॉडल के तौर पर काम करती थीं । वह अपने बेली डांस की वजह से जानी जाती हैं।

 

actress nora fatehi birthday special know about her life journey
नोरा फतेही और तुलसी कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

इन दिनों वह फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3' में 'गर्मी...' गाने पर अपने कमाल के डांस को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म 'रोर: टाइगर ऑफ द सुंदरबन' से की थी। इसके बाद उन्हें टॉलीवुड में भी कई मौके मिले। वो बॉलीवुड की हिट फिल्मों 'बाहुबली' और 'किक 2' में भी नजर आईं । 

actress nora fatehi birthday special know about her life journey
Nora Fatehi - फोटो : Social Media

नोरा ने बिग बॉस सीजन 9 में भी हिस्सा लिया था । इसके बाद 2016 में एक और रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में नोरा ने डांस का असली टैलेंट दिखाया। नोरा फतेही इंग्लिश और हिन्दी के अलावा फ्रेंच और अरबी भी बोल सकती हैं। इतना ही नहीं नोरा, दिशा पाटनी की डांस टीचर रह चुकी हैं । नोरा फतेही जब कनाडा से इंडिया आई थीं, तब उनके पास महज 5000 रुपए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
actress nora fatehi birthday special know about her life journey
nora fatehi

यहां आने के बाद उन्हें काफी परेशानियों से गुजरना पड़ा था । एक इंटरव्यू में नोरा ने बताया था, 'भारत में विदेशियों का जीवन काफी कठिन होता है । मुझे याद है अपनी पहली एजेंसी, वह अपने व्यवहार के मामले में काफी आक्रामक थी। मुझे ऐसा महसूस भी होता था कि मुझे सही तरीके से गाइड नहीं किया जा रहा है । ऐसे में मैंने उस एजेंसी को छोड़ना चाहा, लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि हम आपके पैसे वापस नहीं करेंगे । उस समय मैंने अपने 20 लाख रुपये खो दिये, जिन्हें मैंने विज्ञापन कैंपेन से कमाए थे ।'

View this post on Instagram

Thank you baby @dishapatani for the lovely best teacher gift.. glad to b ur dance teacher always!! #myfavstudent #beststudent #love

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

विज्ञापन
actress nora fatehi birthday special know about her life journey
Nora Fatehi

'मैं 8 लड़कियों के साथ एक अपार्टमेंट शेयर करती थी । मुझे वो अपार्टमेंट छोड़ना पड़ा । तब उन्होंने मेरा पासपोर्ट चुरा लिया था । इसके बाद मैं कुछ समय के लिए वापस कनाडा आ गई । मैं हिंदी बोलना सीख रही थी और जब ऑडिशन देने जाती थी तो सब मेरा मजाक उड़ाते थे । वो मेरे मुंह पर ही हंसते थे । घर जाते वक्त मैं पूरे रास्ते रोती रही ।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed