फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JNU जाने पर दीपिका को हुआ बड़ा नुकसान, ब्रॉन्ड वैल्यू से हुई कमाई में अक्षय कुमार पहले नंबर पर

Thu, 06 Feb 2020 02:19 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 06 Feb 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar, Deepika Padukone Most Valuable in Celebrities Brand Ranking Duff and Phelps Reports
Deepika Padukone, Akshay Kumar - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने ब्रॉन्ड वैल्यू में सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया है। Duff and Phelps की सेलेब्स ब्रांड रैंकिंग में अक्षय कुमार दूसरे पायदान पर हैं। उनकी ब्रैंड वैल्यू भी पहले से बढ़ गयी है। अक्षय कुमार ने ब्रॉन्ड सेलेब्रिटी रैंकिंग के मामले में दीपिका पादुकोण को पीछे छोड़ दिया है। 

Akshay Kumar, Deepika Padukone Most Valuable in Celebrities Brand Ranking Duff and Phelps Reports
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार की ब्रॉन्ड वैल्यू बढ़कर 104.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (740 करोड़ रुपये) हो गई है। वहीं दीपिका को JNU जाने के बाद नुकसान उठाना पड़ा है। उनकी रैंकिंग एक पायदान खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। उनकी ब्रॉन्ड वैल्यू 93.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। पिछले साल की लिस्ट में दीपिका दूसरे नंबर पर मौजूद थीं।

Akshay Kumar, Deepika Padukone Most Valuable in Celebrities Brand Ranking Duff and Phelps Reports
Shahrukh khan Salman khan and Aamir khan - फोटो : social media

दीपिका के साथ रणवीर सिंह भी नंबर तीन की पोजीशन शेयर कर रहे हैं। रणवीर पिछले साल चौथे नंबर पर थे। उनकी ब्रॉन्ड वैल्यू को एक पायदान का फायदा हुआ है। सलमान खान और शाहरुख खान ने अपनी छठवें और पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। इनकी कमाई $55.7 मिलियन और $66.1 मिलियन है। पहले स्थान पर क्रिकेटर विराट कोहली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar, Deepika Padukone Most Valuable in Celebrities Brand Ranking Duff and Phelps Reports
आमिर खान - फोटो : Twitter

आमिर खान की ब्रॉन्ड वैल्यू के हिसाब से रैंकिंग में बड़ी गिरावट आई है। आमिर खान $24.9 मिलियन डॉलर की ब्रॉन्ड वैल्यू के साथ 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि एक साल पहले वह 11वें स्थान पर थे। आमिर इस लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाले हैं। फिल्म का कलेक्शन अच्छा रहा तो अगले साथ आमिर को इसका फायदा मिल सकता है।

विज्ञापन
Akshay Kumar, Deepika Padukone Most Valuable in Celebrities Brand Ranking Duff and Phelps Reports
akshay kumar - फोटो : social media

अक्षय के पास सूर्यवंशी, पृथ्वीराज चौहान जैसी फिल्में हैं। फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय और कैटरीना कैफ नजर आएंगे। वहीं, अजय देवगन 'सिंघम' और रणवीर सिंह 'सिंबा' के रूप में कैमियो करते दिखाई देंगे। यह फिल्म 27 मार्च को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed