फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषि कपूर की बिगड़ी तबीयत, फिर हुए मुंबई के अस्पताल में भर्ती

Thu, 06 Feb 2020 01:54 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 06 Feb 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor admitted to Mumbai hospital due to viral fever
rishi kapoor - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की तबीयत इन दिनों नासाज चल रही है। ऋषि कुछ दिन पहले ही फिल्म की शूटिंग के दौरान दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हुए थे। जिसके बाद वे अस्पताल से दो दिन बाद डिस्चार्ज भी हो गए थे। लेकिन अब खबर है कि ऋषि कपूर एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। इस बार ऋषि मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

Rishi Kapoor admitted to Mumbai hospital due to viral fever
rishi kapoor - फोटो : social media

ऋषि कपूर मुंबई के सर एचएन रिलायन्स फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती हैं। ऋषि को वायरल फीवर होने की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिवार के करीबी सदस्य ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जिस दिन ऋषि ने ये ट्वीट किया था कि वे अब स्वस्थ हैं और घर आ चुके हैं। 

Rishi Kapoor admitted to Mumbai hospital due to viral fever
Rishi Kapoor - फोटो : socail media

वहीं ऋषि के बीमार होने की खबर आने के बाद उनके बेटे रणबीर कपूर और पत्नी नीतू सिंह को भी अस्पताल जाते हुए देखा गया। हालांकि डॉक्टर्स का कहना है कि ऋषि अब पहले से बेहतर हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor admitted to Mumbai hospital due to viral fever
ऋषि कपूर, नीतू सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

गौरतलब है कि ऋषि कपूर की कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही है। दो दिन पहले ही वो दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हुए थे। जिसके बाद उन्होंने पीटीआई से बात करते हुए बताया था कि, 'मुझे शायद दिल्ली के प्रदूषण की वजह से कुछ संक्रमण हुआ है। उसी का इलाज करा रहा हूं। ऐसा कुछ नहीं है जिसका हंगामा हो जाए।'

विज्ञापन
Rishi Kapoor admitted to Mumbai hospital due to viral fever
Rishi Kapoor, Alia Bhatt and Ranbir Kapoor - फोटो : Instagram

ऋषि कपूर तबीयत खराब होने की वजह से ही अपनी बहन रीमा जैन के बेटे अरमान जैन की शादी में भी शामिल नहीं हो पाए थे। यहां पर रणबीर कपूर, नीतू सिंह के साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट को स्पॉट किया गया था। बता दें कि हाल ही में ऋषि कपूर कैंसर से जंग जीतकर लौटे हैं। उनका कैंसर का इलाज लंदन में चल रहा था।

पढ़ें: साउथ स्टार विजय ने पहले बांटी थीं 400 सोने की अंगूठियां, अब छापेमारी में मिले 65 करोड़ रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed