{"_id":"5d368a448ebc3e6caf0ce50d","slug":"anu-malik-comeback-in-reality-show-after-me-too-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#MeToo के ठंडा पड़ते ही मेकर्स ने भी बदला मूड, अनु मलिक को बड़े शो से आया ऑफर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#MeToo के ठंडा पड़ते ही मेकर्स ने भी बदला मूड, अनु मलिक को बड़े शो से आया ऑफर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 23 Jul 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
anu malik
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में मीटू मूवमेंट की चपेट में संगीतार अनु मलिक भी आए थे। उस वक्त अनु मलिक सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल जज कर रहे थे आरोप लगने के बाद मेकर्स ने उन्हें शो से हटा दिया था। अब ऐसा लग रहा है मी टू मूवमेंट के ठंडा पड़ते ही मेकर्स ने भी मूड बदल लिया है।
2 of 5
anu malik
- फोटो : social media
अनु मलिक फिर से टीवी पर वापसी कर सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, अनु मलिक टीवी पर लौट सकते हैं लेकिन इस बार वो जज बनकर नहीं आएंगे बल्कि बतौर गेस्ट रहेंगे। गीतकार समीर के साथ अनु मलिक सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर में आएंगे। बता दें कि समीर और अनु मलिक ने साथ में कई सुपरहिट गाने दिए हैं।
3 of 5
anu malik
- फोटो : social media
इससे पहले साल 2018 में सिंगर श्वेता पंडित और सोना महापात्रा के अलावा 2 और महिलाओं ने अनु मलिक पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। ट्विटर पर श्वेता ने लिखा था कि अनु मलिक ने उनसे काम देने के बदले किस करने के लिए कहा था। उस वक्त श्वेता की उम्र 15 साल थी और वो स्कूल जाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shweta pandit
- फोटो : instagram
श्वेता ने आगे लिखा कि 'यह बात साल 2001 की है। अनु मलिक ने मुझे अंधेरी के एम्पायर स्टूडियो में बुलाया था। वहां उन्होंने बिना म्यूजिक के गाना गाने को कहा। उस समय मैंने हर दिल जो प्यार करेगा का गाना गया। इसके बाद मलिक ने कहा कि वह मुझे यह गाना सुनिधि और शान के साथ देंगे लेकिन इसके लिए मुझे उन्हें अभी किस करना होगा।'
विज्ञापन
5 of 5
shweta pandit
- फोटो : instagram
श्वेता ने लिखा कि 'यह सुनकर सदमा लगा। उस वक्त मैं केवल 15 साल की थी। उन्हें मैं अनु अंकल कहती थी। इतना ही नहीं वह मेरे परिवार को बहुत समय से जानते थे और मेरे पिता को भाई मानते थे। क्या कोई अपने भाई की बेटी से ऐसी मांग करता है?वह पल मेरी जिंदगी का सबसे बुरा था और कई महीने तक इसके चलते तनाव में रहीं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।