इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकार अनु मलिक अक्सर चर्चा में रहते हैं। वह अक्सर तमाम मुद्दों पर बात करते नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने साउथ सिनेमा और बॉलीवुड के बीच होने वाली तुलना पर अपनी राय दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान अनु मलिक ने कहा कि कई बॉलीवुड फिल्में अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं कर रहीं और साउथ सिनेमा बेहतर क्यों कर रहा है! आइए जानते हैं...
Anu Malik: अनु मलिक ने बांधे साउथ सिनेमा की तारीफों के पुल, बॉलीवुड पर की यह टिप्पणी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनु मलिक का कहना है, 'फिल्में जब बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करती हैं तो लोग तारीफ करते हैं और असफल होती हैं तो लोग उंगली उठाते हैं। मैंने साउथ सिनेमा में काफी काम किया है। वहां बेहद प्रतिभाशाली प्रोड्यूसर, कंपोजर और गायक हैं। वह टाइमिंग को लेकर काफी एलर्ट हैं। काम के प्रति उनका समर्पण काबिले तारीफ है।' अनु मलिक ने आगे कहा, 'साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सभी क्वालिटी के बावजूद बॉलीवुड के योगदान को नकारा नहीं जा सकता है।'
अनु मलिक का कहना है, 'हमारी हिंदी इंडस्ट्री ने कई हिट फिल्में दी हैं। दोनों फिल्म इंडस्ट्री को अलग देखने या दोनों के बीच तुलना करने में मेरा यकीन नहीं है। अगर साउथ फिल्में अच्छा कर रही है तो मैं कहूंगा कि इंडस्ट्री अच्छा काम कर रही है। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में कोई अंतर नहीं है।'
Twinkle Khanna: लंदन से मास्टर्स कर रहीं ट्विंकल खन्ना ने दिखाई कॉलेज लाइफ की झलक, 'बुढ़ापे' पर भी कही यह बात
बातचीत के दौरान अनु मलिक ने वर्ष 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' के 'संदेशे आते है' गाने का भी जिक्र किया। इस गाने को अनु मलिक ने कंपोज किया था। उन्होंने बताया कि जावेद अख्तर ने इस गीत को किस तरह लिखा। इस गाने की मेकिंग स्टोरी सुनाते हुए उन्होंने कहा, 'जब जेपी साहब ने मुझे बुलाया मैं कठिन दौर से गुजर रहा था। 'बॉर्डर' की स्टोरी बिल्कुल अलग है। मैं इस फिल्म के लिए 'ऊंची है बिल्डिंग' जैसा गाना कंपोज करना चाहता था। जेपी दत्ता ने मुझे बॉर्डर पर तैनात जवानों की फोटो दिखाईं। इसके बाद मैंने जब गाना रिकॉर्ड किया तो जेपी दत्ता को पसंद आया, लेकिन उन्होंने कहा, 'तुम इससे भी बेहतर कर सकते हो।'
Krushna Abhishek: कपिल शर्मा के साथ यूएस टूर पर नहीं जाएंगे कृष्णा अभिषेक, एक्टर-कॉमेडियन ने बताई यह वजह
अनु मलिक ने आगे कहा, 'जेपी दत्ता की सलाह के बाद मैंने जवानों की फोटो दोबारा देखीं और इसके बाद मेरा रोना शुरू हो गया। मेरी आखों से आंसू बह रहे थे। मुझे रोता देख वह बोले, 'यह आंसू अब म्यूजिक क्रिएट करने में तुम्हारी मदद करेंगे। अब तुम बॉर्डर के लिए कंपोजिंग शुरू करो। उस मुलाकात के बाद मैंने गाने के बारे में सोचना शुरू किया। एक दिन जावेद साहब और जेपी दत्ता ने मेरा दरवाजा खटखटाया और फिर बाकी सब इतिहास बन गया है।'
Filmy Wrap: हादसे के बाद सदमे में रुबीना और सिद्धू मूसेवाला के लिए मां ने लिखा भावुक नोट, पढ़ें फिल्मी खबरें